जंगलों

लुगू बुरु के जंगलों में भीषण आग, 40 हाथियों का झुंड खतरे में, गांवों पर भी मंडरा रहा संकट

Bokaro :  जिले के गोमिया प्रखंड के जंगलों में महुआ चुनने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की लापरवाही से लगी आग तेजी से फैल गई। आग लुगू बुरु के घने जंगलों तक पहुंच चुकी है, जहां लगभग 40 हाथियों का झुंड रहता है। वन विभाग ने आग फैलने और हाथियों के विचलित होने की आशंका को गंभीरता से लिया है। जंगल की आग और हाथियों का खतरा वन विभाग के डीएफओ संदीप शिंदे ने बताया कि लुगू बुरु क्षेत्र हाथियों का प्राकृतिक अधिवास है। अगर जंगल में लगी आग और धुएं की वजह से हाथियों का दल विचलित होता है, … Read More

एआई

झारखंड में पहली बार AI थर्मल कैमरे, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा : डीएफओ

Jamshedpur : झारखंड में पहली बार जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित थर्मल कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने 80 अत्याधुनिक थर्मल एआई कैमरे लगाने की योजना बनाई है। दावा है कि इससे जंगल की आग, अवैध शिकार और हाथियों की गतिविधियों पर अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक नजर रखी जा सकेगी। पहले चरण में दलमा में होगी शुरुआत सबसे पहले ये कैमरे दलमा वन्यजीव अभयारण्य में लगाए जाएंगे। इसके बाद इन्हें चांडिल और जमशेदपुर जिले के चाकुलिया रेंज में इंस्टॉल किया जाएगा। ये दोनों इलाके हाथी प्रभावित माने जाते हैं, इसलिए यहां इस … Read More

तीन

आखिर पिंजरे में कैद हो गया ‘आतंकी’ बंदर, तीन महीने बाद बाजार में लौटी रौनक

East Singhbhum : बहरागोड़ा की सड़कों पर पिछले तीन महीनों से पसरा सन्नाटा आखिरकार आज मुस्कान में बदल गया। शनिवार दोपहर वन विभाग की जांबाज टीम ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए उस बंदर को पकड़ लिया, जिसने पूरे बाजार इलाके में आतंक मचा रखा था। करीब 80 लोग हो चुके थे घायल इस बंदर की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते कुछ महीनों में इसने करीब 80 लोगों को लहूलुहान कर दिया था। आलम यह था कि शाम ढलते ही लोग बाजार जाने से कतराने लगे थे और दुकानदार … Read More

एलीफेंट

डिमना लेक के पास बनेगा एलीफेंट केयर सेंटर, हाथियों के लिए होगा बड़ा सहारा

Jamshedpur : दलमा के तराई इलाके में हाथियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी पहल होने जा रही है। डिमना लेक के बगल में बसे भादूडीह के पास जल्द ही एलीफेंट केयर सेंटर बनाया जाएगा। यह सेंटर करीब 10 हेक्टेयर यानी 26 एकड़ में फैला होगा और इसकी लागत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोल्हान के हाथियों के लिए जीवनदान दलमा के डीएफओ सह गज परियोजना के उप निदेशक सबा आलम अंसारी ने बताया कि यह एलीफेंट केयर सेंटर कोल्हान क्षेत्र के हाथियों के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य … Read More

हाथी

टोंटो में हाथी की संदिग्ध मौ’त, शिकार की आशंका

Chaibasa : टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकाट्टा-रोंमारा गांव के बीच एक हाथी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसके साथ ही अवैध शिकार की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी का एक दांत काटकर ले जाने का प्रयास किया गया, जिससे तस्करी की आशंका बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, हाथी के शव के पास दांत कटे होने के … Read More

कछुए

सासाराम स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद

Sasaram:  बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेता जी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 311 जिंदा कछुए बरामद किए गए। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई RPF को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के आगे के जनरल कोच में 11 बोरियों में जिंदा कछुए रखे गए हैं। जिसके बाद, सूचना के आधार पर RPF की टीम को अलर्ट किया गया और ट्रेन के सासाराम स्टेशन पहुंचने पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। RPF इंस्पेक्टर संजीव … Read More

तोता

जमशेदपुर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, 100 से अधिक तोते जब्त

Jamshedpur : जमशेदपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तोतों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 100 से अधिक तोते जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई रविवार शाम साकची गोलचक्कर के पास की गई। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से अवैध रूप से तोते जमशेदपुर लाए जा रहे हैं और उन्हें साकची समेत आसपास के इलाकों में बेचने की योजना है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने साकची गोलचक्कर के पास एक ऑटो को रोका। तलाशी … Read More

टाइगर

पलामू टाइगर रिजर्व में IFS अधिकारियों का फील्ड प्रशिक्षण, आधुनिक संरक्षण मॉडल ने खींचा ध्यान

Palamu : देश के प्रमुख वन्यजीव संरक्षण क्षेत्रों में शामिल पलामू टाइगर रिज़र्व (PTR) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट संरक्षण प्रयासों के लिए ध्यान आकर्षित किया। हाल ही में यहां भारतीय वन सेवा (IFS) बैच 2024 के प्रशिक्षु अधिकारियों का दो दिवसीय शैक्षणिक और फील्ड भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षु अधिकारियों में राजेश सिन्हा, ऋत्विका पांडेय, लावा कुमार और राहुल कुमार शामिल थे। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने PTR की विविध संरक्षण गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। प्रशिक्षण की मुख्य गतिविधियां : एम-स्ट्राइप पेट्रोलिंग : अधिकारियों ने एंटी-पोचिंग कैंप के ट्रैकर्स से संवाद कर जमीनी स्तर पर वन्यजीव संरक्षण के … Read More

जंगली हाथी

पलामू टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौ’त, जांच में जुटा वन विभाग

Latehar : लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी की मौत का मामला सामने आया है। बुधवार को बुचीदाड़ी गांव के पास धान के खेत के किनारे एक मृत हाथी मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर पी.के. जेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का … Read More

जमशेदपुर

दलमा की हथिनी रजनी का मनाया गया 16वां जन्मदिन, 16 पाउंड का केक कटा

Jamshedpur : जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। इस खास मौके पर रजनी के लिए 16 पाउंड का केक तैयार किया गया, जिसे रजनी ने खुद काटा। इस मौके पर इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी, और कई अधिकारी मौजूद रहे। दलमा के मुख्य द्वार और पूरे क्षेत्र को गुब्बारों से सजाया गया। आसपास के स्कूलों के बच्चों ने भी रैली निकाली। वन विभाग ने बताया कि रजनी को 16 साल पहले घायल अवस्था में पीलीद गांव के पास पाया गया था। तभी से हर साल 7 … Read More