पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान से वोटिंग प्रतिशत कम हुआ: कैलाश यादव

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने 2024 लोकसभा आम चुनाव में औसतन कम वोटिंग होने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में बेरोजगारी, महंगाई, डिग्री प्राप्त युवाओं का भविष्य, किसान, मजदूर, महिला सुरक्षा एवं बढ़ती गंभीर के इलाज हेतु स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करनी चाहिए. लेकिन वे मंगलसूत्र, बजरंगबली, हिंदू-मुस्लिम कर ध्रुवीकरण करने जैसे अनर्गल बातें कर रहे हैं. इससे देश की जनता जनार्दन काफी नाराज है. प्रधानमंत्री ने पवित्र मंगलसूत्र पर अशोभनीय ब्यान देकर सारी मर्यादाओं को लांघ दिया. देश की महिलाएं काफी नाराज हैं. … Read More

BIG BREAKING: गांडेय विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, जेएमएम सुप्रीमो ने दी मंजूरी

रांची: जेएमएम ने लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सुप्रीमो शिबू सोरेन के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 तथा गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव 2024 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की अंतिम सूची में गांडेय से कल्पना सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से समीर मोहन्ती को टिकट दिया गया है.

डीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा, मतदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया निर्देश

जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में गुरुवार को लोकसभा आम चुनाव के निमित्त स्वीप के तहत लोकतंत्र के महापर्व में सबों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मीयों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया. डीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश का जिम्मेवार नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें एवं औरों को इसके लिए प्रेरित करें. इसके अलावा उन्होंने मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.  साथ ही उन्होंने 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु दिशा निर्देश दिया. उन्होने कहा … Read More