बिहार

बिहार चुनाव से पहले हथियार रखने वालों के लिए सख्त नियम, थाने में शस्त्र जमा करना अनिवार्य

Patna : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बेतिया जिले में चुनावी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। जिले में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला स्क्रीनिंग कमिटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने की। बैठक में उन लाइसेंसधारी व्यक्तियों की समीक्षा की गई जिन पर आपराधिक मामले लंबित हैं या जिनसे शांति भंग की आशंका है। निर्णय लिया गया कि ऐसे 70 लाइसेंसधारियों से उनके हथियार 22 अक्टूबर तक थाने में जमा कराए जाएंगे। चुनाव खत्म होने तक ये शस्त्र पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे। बैठक में बेतिया … Read More

फौजी

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी हथियार बेटे को मा’र दी गो’ली, फिर कर दिया सरेंडर

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी हरेंद्र सिंह ने अपने बेटे गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हरेंद्र सिंह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी गांव है। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे : मृतक की मां मृतक की मां ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को … Read More

हर्ष

चतरा में शादी समारोह में हर्ष फा’यरिंग, युवक की मौ’त

Chatra :  जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवा कोचवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से आई बारात में नाच-गाने के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू की। इस दौरान गोली एक युवक की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया। बारात में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम … Read More

हाउस

BJP प्रदेश अध्यक्ष के हाउस गार्ड की गोली लगने से मौ’त

Patna : BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के हाउस गार्ड की मंगलवार को मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुटी है. मृतक का नाम अशुतोष मिश्रा बताया जा रहा है. हाउस गार्ड अशुतोष मिश्रा पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित एमएलसी फ्लैट कैंपस में स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर तैनात था. मिली जानकारी के अनुसार अशुतोष मिश्रा को उन्हीं के लाइसेंसी हथियार से गोली लगी है. जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गयी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी … Read More

रांची में हथियार जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 160 लाइसेंस रद्द

रांची: रांची पुलिस ने 160 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है. जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से उनके हथियार संबंधित थाना या शस्त्र विक्रेता के पास जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन 160 लोगों ने अपने हथियार नहीं जमा किए और इसके कारण का स्पष्ट उत्तर भी नहीं दिया. रांची के डीसी ने इस मामले में निर्देश जारी किए हैं कि इन सभी लाइसेंसियों को अंतिम शोकॉज जारी किया जाए और 22 नवंबर तक उनका जवाब मांगा जाए. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो सभी हथियारों के लाइसेंस रद्द … Read More

रांची में लाइसेंसी हथियार जमा करने की अंतिम तिथि आज, वरना होगी कार्रवाई

रांची : लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची में सभी शस्त्रधारकों को लाइसेंसी हथियार जमा करने की आज अंतिम तारिख है. सभी लाइसेंसी हथियार स्थानीय थाना,ओपी या हथियार कारतूस विक्रेताओं के यहां जमा करने होंगे. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निर्धारित तिथि के अंदर हथियार जमा नहीं करने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होने के बाद ही लाइसेंसधारियों को हथियार लौटाएं जाएंगे. बताते चलें कि पिछले माह 30 मार्च तक हथियारों … Read More