लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ी 97 हजार पैकेट नकली गोल्ड फ्लैक की खेप

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैंकाक से तस्करी कर लाए गए नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट की 97 हजार पैकेट की खेप को जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है. यह खेप फ्लाइट संख्या FD-146 से आई थी, और कस्टम अधिकारियों ने तीन यात्रियों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए यात्रियों ने चालाकी से सिगरेट को छिपाने की किशिश की, लेकिन एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान कस्टम की टीम ने उन्हें ट्रेस कर लिया. आपको बता दें कि हिरासत में लिए गए यात्रियों में एक लखीमपुर … Read More

4000 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी, जाने क्या कीमत दे रही योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों द्वारा कुल 4000 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं. अधिकृत सूत्रों के अनुसार, पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी. लखनऊ संभाग के विभिन्न जनपदों में खरीद की तिथियाँ अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में धान की खरीद पहली अक्टूबर को होगी, जबकि लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में यह प्रक्रिया पहली नवंबर से प्रारंभ होगी. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति कुंतल और धान ग्रेड ए का 2320 … Read More

5-10 साल बाद सपा को भूल जाएंगे लोग, 2024 के चुनाव के बाद गायब होगी कांग्रेस: राजनाथ सिंह

लखीमपुर खीरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा है कि 5-10 साल बाद लोग समाजवादी पार्टी को भूल जाएंगे और 2024 के चुनाव के बाद कांग्रेस गायब हो जाएगी. लखीमपुर खीरी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया भर के बड़े अर्थशास्त्री और वित्तीय कंपनियां कह रही हैं कि भारत सरकार 8-9 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडिया ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, जो यहां कांग्रेस के सलाहकार भी रह चुके हैं, … Read More

RLD नेता प्रशांत कनौजिया ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कहा- BJP का साथ देना मतलब देश से ग़द्दारी करना

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल के नेता व पार्टी के राष्ट्रीय कैंपेन इंचार्ज प्रशांत जगदीश कनौजिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लिखे पत्र में प्रशांत ने कहा कि मैं प्रशांत जगदीश कनौजिया इस्तीफ़ा देता हूं. देश तोड़ने और संविधान को बदलने वाले भाजपा का साथ देना मतलब देश से ग़द्दारी करना. उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने वाली और बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बर्बाद करने की मंशा रखने वाले भाजपा और आरएसएस का साथ नहीं दे सकता. मुझे नरेंद्र मोदी जी में चौधरी चरण सिंह नहीं बल्कि एक क्रूर तानाशाह … Read More