निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर गिरा, कई मजदूर दबे
Uttar Pradesh : UP के कन्नौज जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां रेलवे स्टेशन के पास चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर अचानक गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त 40 से अधिक मजदूर काम में लगे हुए थे. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल भेजने के लिए ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है. … Read More