राहुल

राहुल गांधी अब जून में करेंगे बिहार दौरा

Bihar : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित 27 मई का बिहार दौरा स्थगित कर दिया गया है। वे नालंदा के राजगीर में होने वाले संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे और पिछड़े वर्ग के छात्रों को संबोधित करने का कार्यक्रम था। लेकिन हॉल उपलब्ध नहीं होने के कारण यह कार्यक्रम अब जून महीने के लिए टाल दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने जानकारी दी कि मई में राजगीर का कन्वेंशन हॉल पहले से बुक है, इसीलिए कार्यक्रम की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। अब समिति पहले हॉल … Read More

राजीव गांधी

‘आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है’, राजीव गांधी को याद कर राहुल गांधी ने शेयर किया भावुक पोस्ट

New Delhi : देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद किया है. राहुल गांधी ने अपने पिता के नाम एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं. राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दो तस्वीरों को शेयर किया. एक तस्वीर में वह अपने पिता के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर राजीव गांधी की समाधि स्थल की है, जहां राहुल अपने पिता को हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि … Read More

राहुल

सिर्फ केस होना काफी नहीं है, राहुल गांधी को जेल भेज देना चाहिए : दिलीप जायसवाल

Darbhanga : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश करने पर बड़ा सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. जिला प्रशासन ने राहुल गांधी समेत 120 लोगों पर दो FIR दर्ज की हैं. आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत छात्रावास में प्रवेश कर भीड़ जुटाई. घटना के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मांग की है कि राहुल गांधी को न केवल केस का सामना करना चाहिए, … Read More

राहुल

धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी

Darbhanga : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दरभंगा दौरे ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और जिला प्रशासन के बीच खींचतान जारी है. कार्यक्रम के स्थल को लेकर जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र आंबेडकर छात्रावास पर अड़े हैं, वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी है और टाउन हॉल में कार्यक्रम करने की इजाजत दी है. मगर सभी विवादों के बीच राहुल गांधी निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट से सीधे आंबेडकर छात्रावास पहुंचे. प्रशासन की सख्त मनाही और … Read More

राहुल

राहुल गांधी को छात्रों से मिलने की मिली अनुमति, कार्यक्रम स्थल बदला गया

Darbhanga : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज बिहार के दरभंगा में छात्रों से संवाद करने की अनुमति मिल गई है. लेकिन कार्यक्रम अब पहले से तय स्थान पर नहीं, बल्कि एक नए स्थान टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा. दरअसल, राहुल गांधी का यह कार्यक्रम “शिक्षा न्याय संवाद” अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वे राज्यभर में दलित छात्रों से मिलकर शिक्षा के मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं. पहले यह कार्यक्रम दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में तय किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बस इतना कहा कि … Read More

PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. मई के अंत तक PM मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है. दोनों प्रमुख नेता अपने-अपने राजनीतिक एजेंडे के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं. BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि PM मोदी मई के अंतिम सप्ताह में बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी … Read More

राहुल

राहुल गांधी इस दिन रहेंगे बिहार दौरा पर, छात्रों से करेंगे संवाद

Patna : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 मई को बिहार दौरे पर पटना आने वाले है. समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ विशेष प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम बिहार में सामाजिक न्याय और दलित-ओबीसी वर्गों को साधने को लेकर अहम हिस्सा माना जा रहा है. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रदेश नेताओं की अहम बैठक हुई है. जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पटना में फिल्म प्रदर्शन के बाद दरभंगा या मुजफ्फरपुर … Read More

राहुल गांधी

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी से मांग, बुलाएं विशेष संसद सत्र…जानें क्यों

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा, “मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए। यह बहुत जरूरी है कि हम पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम पर चर्चा करें, जिसकी शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपने पत्र में 28 अप्रैल … Read More

मल्लिकार्जुन खरगे

पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

Ranchi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई, और केंद्र सरकार ने इसे खुफिया एजेंसियों की विफलता माना है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को खतरे की जानकारी थी, तो सुरक्षा व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई? खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर … Read More

राहुल

राहुल को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का शंकराचार्य ने किया ऐलान

Johar Live Desk : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की है. उन्होंने यह निर्णय राहुल गांधी द्वारा संसद में की गई मनुस्मृति संबंधी टिप्पणी और बार-बार स्पष्टीकरण न देने के चलते लिया है. शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में कहा था, “मैं आपकी मनुस्मृति को नहीं मानता, मैं संविधान को मानता हूं.” इस बयान को शंकराचार्य ने हिंदू धर्म और सनातन परंपराओं का अपमान बताया है. उन्होंने दावा किया कि मनुस्मृति हिंदू धर्म का मूल आधार है और इसे न मानना, स्वयं को हिंदू … Read More