सदर अस्पताल में अब नहीं सड़ेंगी लाशें, लगेगा डीप फ्रीजर, दुर्गंध से मिलेगी राहत
देवघर : सदर अस्पताल इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अस्पताल में नया डीप फ्रीजर लगाने का निर्देश डीसी विशाल सागर ने दिया है. इससे पोस्टमार्टम हाउस में लाशों की सड़ांध से लोगों को राहत मिलेगी. अस्पताल में डीप फ्रीजर नहीं रहने के कारण मात्र 24 घंटे में ही लाशें सड़ने लगती हैं, जबकि कई बार अज्ञात लाशों को 72 घंटे तक रखने का प्रावधान है. ऐसे में पोस्टमार्टम हाउस के आसपास रहने वाले लोगों को लाशों की दुर्गंध से काफी परेशानी होती है. इस संबंध में डीसी के पास लगातार स्थानीय लोग शिकायत करते रहते … Read More