झारखंड राशन कार्ड होल्डरों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी
रांची : अगर आप झारखंड के राशन कार्ड होल्डर हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो आपके लिए खुशखबरी है. खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है. प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने यह जानकारी दी है और रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसआरओ और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ई-केवाईसी का कार्य पूरा करें. ऑथटिकेशन सर्वर में तकनीकी समस्याएं हालांकि, हाल के दिनों में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के दौरान झारखंड ऑथटिकेशन यूजर एजेंसी (एयूए) के सर्वर पर लोड बढ़ जाने … Read More