पुण्यतिथि पर याद किए गए टेकलाल महतो, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रामगढ़ : जिले के रामगढ़ नगर परिषद मंडल अंतर्गत सांडी पंचायत स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल प्रांगण में आन्दोलन के अग्रणी योद्धा पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक स्व. टेकलाल महतो  की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर रामगढ़ नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष मनोज गिरी, उपाध्यक्ष संजय शाह, युवा मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य नीरज झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, नरोत्तम सिंह, रामसेवक कुमार, विजय गिरी, देवेंद्र गिरी, तपेश्वर महतो, अनुग्रह पंडित, लक्ष्मी कुमारी, रूबी कुमारी, जसमीत, सुनीता देवी, नूपुर कुमारी, बबीता देवी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

लबगा पंचायत की मुखिया की बिजली की चपेट में आने से मौत

रामगढ़ : पतरातू प्रखंड लबगा पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया हेमा कुमारी अब नहीं रहीं. उनका आकस्मिक निधन हो गया है. वह अपने कमरे में पंखा चालू करने के लिए बेड से उठकर गई थीं और तभी करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके आकस्मिक निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध और गमगीन है. करमा पर्व मनाने गई थीं मायके मिली जानकारी के अनुसार, वह करमा का पर्व मनाने मायके गईं हुई थीं. मंगलवार रात करीब 9:15 बजे वह अपने पति शिवप्रसाद मुंडा से मोबाइल … Read More

प्रदूषण के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, प्लांट गेट के सामने दिया धरना

रामगढ़ : प्रदूषण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और  नईसराय रौता स्थित ग्लोब फैक्ट्री का गेट जाम करके लोगों ने धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसमें नईसराय रौता एवं आसपास के लोगों ने बुद्धिजीवी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. यह धरना नई सराय विकास संघर्ष समिति का बैनर तले दिया जा रहा है. क्या हैं मुख्य मांगें मुख्य मांगे स्थानीय लोगों  को रोजगार देना, प्रदूषण के खिलाफ और सीएसआर फंड के तहत शिक्षा स्वास्थ्य और विकास को लेकर धरना दिया जा रहा है. इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल मोहम्मद सलीम खान, मदन राय, … Read More

कई थानों और ओपी के प्रभारी बदले

रामगढ़ : रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने कई थानों और ओपी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया है, जिसमें पु.अ.नि राजदीप कुमार को ओपी प्रभारी भदानीनगर से थाना प्रभारी पतरातू, पु.अ.नि धनंजय प्रसाद को पुलिस केंद्र रामगढ़ से ओपी प्रभारी भदानीनगर, पु.अ.नि. सिद्धांत को  थाना प्रभारी गोला से रामगढ़ थाना, पु.अ.नि प्रभात कुमार को रामगढ़ थाना से थाना प्रभारी गोला व पु.अ.नि. सुरेंद्र सिंह कुंटिया को  रामगढ़ थाना से थाना प्रभारी बासल ट्रांसफर कर दिया गया है.

बिजली-पानी काटने पहुंचे अधिकारियों का जोरदार विरोध, उलटे पांव भागी टीम

रामगढ़ : सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की गिद्दी ए कॉलोनी में बिजली-पानी काटने पहुंची प्रबंधक की टीम का स्थानीय लोगों व यूनियन के नेताओं ने जोरदार विरोध कर दिया. मामला बिगड़ता देख प्रबंधन की टीम वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझी. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी कर दी और प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया गया. जाते-जाते अधिकारियों को चेतावनी मौके से लौटते अधिकारियों को रोक कर सभी यूनियन नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि अरगड्डा महाप्रबंधक के तानाशाही रवैये के कारण क्षेत्र में सामाजिक शांति एवं औद्योगिक शांति का माहौल बिगड़ रहा है. … Read More

खेत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरूमगढ़ा तेतरिया टोला में खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. इसकी सूचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, भुरकुंडा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं,  पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. क्या है मामला व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में खेत में गिरकर मौत हो गई … Read More

स्वच्छता पखवाड़ा में साफ-सफाई पर जागरूक दिखे लोग, किया श्रमदान

रामगढ़ : रविवार को नगर परिषद रामगढ़ द्वारा वार्ड संख्या 02 स्थित टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की गई. इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ एवं मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं नदी घाट की साफ-सफाई की गई. साथ ही आम लोगों से मंदिर परिसर, नदी के साथ नदी घाटों को साफ रखने, कचरा जहां-तहां नहीं फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, अपने पौराणिक स्थलों तथा जलाशयों का संरक्षण करने में नगर परिषद रामगढ़ का सहयोग करने की अपील की गई. कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद रामगढ़ की टीम, मंदिर समिति के … Read More

झारखंड में यहां अवैध बालू खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक अरेस्ट

रामगढ़ : अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रामगढ़ जिला खनन पदाधिकरी ने सख्त रुख अख्तियार किया है. गुरुवार सुबह 5ः30 बजे बलसगर रोड के पास हजारीबाग से मांडू अवैध रूप से बालू खनन कर बालू का परिवहन करते दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया एवं ट्रैक्टर, चालक समेत बालू को जब्त करते हुए ट्रैक्टर चालक, मालिक, अवैध बालू कारोबारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. वहीं, संलिप्त लोगों को अविलंब चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे हुई कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी … Read More

बालू के अवैध भंडारण पर पतरातू पुलिस का एक्शन, कारोबारियों में हड़कंप

रामगढ़: रामगढ़ के पतरातू अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडे के निर्देश पर पतरातू थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में टेरपा स्कूल के समीप अवैध रूप से किए गए बालू के भंडारण के ​खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 6 हाईवा अवैध बालू को उठाकर पतरातू थाना कैंपस में लाकर रखा गया। पतरातू थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडे के दिशा निर्देश पर गुप्त जानकारी के अनुसार टेरपा में भारी मात्रा में अवैध रूप से किए गए बालू के भंडारण को जब्त किया गया है। बालू का अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं: थाना प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार … Read More