खूंटी विधानसभा: झामुमो के राम सूर्य मुंडा की जीत, बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा को 42,053 वोटों से हराया

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में खूंटी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी राम सूर्य मुंडा ने शानदार जीत हासिल की है. राम सूर्य मुंडा को कुल 91,721 वोट मिले, जबकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ सिंह मुंडा को 42,053 वोटों के बड़े अंतर से हराया.   ये भी पढ़ें : बरहेट विधानसभा: हेमंत सोरेन ने भारी मतों से दर्ज की जीत, भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों से हराया

जो आदिवासी कभी अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, उन्हें बीजेपी ने देशद्रोही बता दिया : हेमंत सोरेन

खूंटी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज खूंटी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और यहां जेएमएम प्रत्याशी राम सूर्य मुंडा के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की. इस दौरान, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला करते हुए आदिवासियों को ‘देशद्रोही’ बताने की आलोचना की और बीजेपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी यह कैसे कह सकती है कि आदिवासी देशद्रोही हो सकते हैं? वही आदिवासी, जिन्होंने अंग्रेजों से आज़ादी की पहली बिगुल फूंकी थी, जो कभी अंग्रेजों के सामने नहीं झुके, उन्हें आज देशद्रोही कहा जा रहा है.” उन्होंने आरोप … Read More