तीन शहरों के मेयर पहुंचे रांची, पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद से विकास संरचना की ली जानकारी

रांची: सिराहा के मेयर डॉ. नवीन कुमार यादव, कल्याणपुर के मेयर राम प्रसाद शाह, करजाना के मेयर भोला प्रसाद फोखरील और करजाना की उप महापौर लक्ष्मी श्रेष्ठ ने झारखंड का दौरा किया. इस यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शासन संरचनाओं और पहलों के बारे में जानकारी हासिल करना था. प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान रांची में पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और वार्ड पार्षद अर्जुन यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शहरी संरचना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विकास प्रयासों, समुदाय के सदस्यों और महिला समूहों से जुड़कर उनके अनुभवों व प्रयासों के … Read More

उत्पाद सिपाही दौड़ पर अमर बाउरी बोले-सरकार के गलत निर्णय ने ले ली कई युवाओं की जान

रांची : उत्पाद सिपाही की दौड़ में मौत के बाद युवती के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, समीर उरांव, गंगोत्री कुजूर, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने गुरुवार को चान्हो प्रखंड के टांगड़ गांव में मुलाकात की और आर्थिक मदद की. मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के गलत निर्णय के कारण राज्य के कई युवक युवतियों की मौत हो रही है. राज्य के युवा सरकारी नौकरी की चाहत में उमस भरी भादो की गर्मी में भी दौड़ने को मजबूर है. लेकिन राज्य सरकार और विभाग ने दौड़ के दौरान न तो छात्रों … Read More

भाजपा पर लगाया महिला विरोधी मानसिकता का आरोप, जानें क्या कहा कांग्रेस प्रवक्ता ने

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता सामने आ गई है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा मंईयां सम्मान योजना के विरोध में है. यह राज्य की 50 लाख महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा को महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान पसंद नहीं है. जब से मंईयां सम्मान योजना शुरू हुई है, भाजपा इसके खिलाफ है. यह योजना राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए … Read More

खलारी रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

रांची: खलारी स्टेशन से पुलिस ने एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम साबिर अली (40) है. खलारी थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहा है. पुलिस ने जब उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया. साबिर अली ने पुलिस को जानकारी दी कि वह बांग्लादेश के गांव तोकेपाड़ा में मजदूरी करता है. उसके सभी रिश्तेदार बांग्लादेश में ही रहते हैं, और भारत में उसका कोई रिश्तेदार नहीं है. उसके पिता … Read More

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, नई शराब नीति में इन्हें दी जाए प्राथमिकता

रांची:   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर नई शराब नीति के संबंध में सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा है कि देशी और विदेशी शराब के लाइसेंस जारी करने में गरीब आदिवासी महिलाओं और सेवानिवृत्त सेना के जवानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. मरांडी ने पत्र में उल्लेख किया कि झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग द्वारा नई शराब नीति लागू करने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन पिछले दो प्रयासों के दौरान इन नीतियों का राज्य के हित में कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बजाय, ये नीतियां जनता के शोषण और राजस्व की … Read More

उत्पाद विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर अमर बाउरी ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

रांची: उत्पाद विभाग की भर्ती प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही है. जिसमें छात्रों को दौड़ पूरी करनी है. लेकिन इस दौड़ में बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं. जबकि दौड़ के दौरान तबीयत बिगड़ने से चार बच्चों की मौत भी हो चुकी है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद विभाग की भर्ती पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा यह राज्य सरकार का तुगलकी फरमान है. 5 वर्ष में नौकरी का वादा पूरा नहीं कर पाई. आज जब युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है और विपक्ष का दबाव बढ़ा तो आनन-फानन … Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पोषण सखी दीदियों ने की मुलाकात, पुनर्बहाली के निर्णय पर जताया आभार

रांची: राज्य के विभिन्न जिलों से आई पोषण सखी दीदियों ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुलाकात की. इस अवसर पर दीदियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने 29 अगस्त को मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व में कार्यरत अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका-सह-पोषण परामर्शी (पोषण सखी) की पुनर्बहाली के निर्णय की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा. पोषण सखी दीदियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के … Read More

सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी सरकार देगी पोशाक और बैग

रांची: झारखंड में अब सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी पोशाक, स्कूल बैग और अन्य योजनाओं का लाभ मिलने वाला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है. यह प्रस्ताव जल्द ही विभागीय मंत्री को भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद इसे वित्त विभाग और फिर कैबिनेट के पास भेजा जाएगा. अभी तक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को केवल किताबें ही मिलती थीं. अब यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो बच्चों को स्कूल किट के साथ पोशाक … Read More

7 अंचल अधिकारियों का सरकार ने किया तबादला, देखें लिस्ट 

रांची: राज्य सरकार ने 7 अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. अनुज टेटे अंचल अधिकारी राहे, रांची को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया जाता है. विकास पांडेय अंचल अधिकारी हैदरनगर, पलामू को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अंचल अधिकारी राहे रांची के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाएंगे युवा : विनय जायसवाल

रांची : युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि आज हमें क्या जरूरत पड़ी कि आक्रोश रैली में आना पड़ा. हेमंत सोरेन सरकार ने कहा था कि हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. बेरोजगारी भत्ता दिया दिया जाए. आज पांच साल बीतने के बाद भी न तो इन्होंने नौकरी दी बल्कि बेरोजगारी भत्ता भी किसी को नहीं मिला. वे आज अपनी बातों से मुकर गए है. एक तरफ वे मइंया योजना का लॉलीपॉप दिखाने का काम कर रहे है. पारा शिक्षक परेशान है. जेपीएससी, जेएसएससी घोटाला हुआ है. ये बालू, माइंस चोर सरकार है. युवाओं … Read More