झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, सौंपा ज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को झारखंड राज्य पुलिस सेवा संवर्ग (पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक) की सेवा शर्तों और देय भत्तों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी. इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव बुधराम उरांव, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Breaking 7 आईपीएस का तबादला, शिवाशिष बने जमशेदपुर के सिटी एसपी

रांची: विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने सात आईपीएस स्तर के अधिकारी का तबादला किया है. कुमार शिवाशिष कुमार को जमशेदपुर सिटी एसपी बने है.   इन-इन अधिकारियों का हुआ पदस्थापन नाम                                          कहां गए कुमार शिवाशिष               सिटी एसपी, जमशेदपुर पारस राणा                      एएसपी, अभियान चाइबासा राकेश सिंह                      एएसपी, अभियान, पलामू ऋत्विक श्रीवास्तव      … Read More

कोलकाता में डॉक्टरों का आंदोलन, 50 सीनियर डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड मामले में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है. जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के समर्थन में सीनियर डॉक्टरों ने बड़ा कदम उठाया है. आर जी कर अस्पताल के 50 सीनियर डॉक्टरों ने इस्तीफ दे दिया है. बताया गया है कि इनमें विभागाध्यक्ष भी शामिल हैं. आरजी कर के वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देने के साथ ही राज्य सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में दावा किया कि सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. आरजी कर के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, आमरण अनशन आखिरी हथियार है. मजबूरी में … Read More

जनता जनार्दन एवं कांग्रेस पार्टी का आशीर्वाद मिला तो हजारीबाग का कायाकल्प करुंगा- डॉ आरसी मेहता

हजारीबाग: सदर विधानसभा के कांग्रेस नेता सह उप विजेता डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड के तरवा खरवा हुटपा इत्यादि दर्जनों गांव में किए. जनसंपर्क के स्थिति को देखते हुए डॉ मेहता ने तरवा खरवा के नुक्कड़ सभा में कहा कि जनता जनार्दन एवं कांग्रेस पार्टी का आशीर्वाद मिला हजारीबाग का सारवागि विकास करते हुए कायाकल्प करूंगा. मात्र आप सबों की सहयोग की जरूरत है. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि किसान मजदूर बेरोजगार विद्यार्थियों को को विशेष सुविधा दिया जाए. जनसंपर्क में सैकड़ो लोगो से रूबरू हुए. ग्रामीणों से सवाल … Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 105 पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

रांची: विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के बाद झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के 105 अनुमण्डल पदाधिकारी और समकक्ष कोटि को अपर समाहर्त्ता व समकक्ष कोटि में प्रोन्नति दी गई है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.          

बुढ़िया माता मंदिर को राजकीय पर्यटक स्थल बनाने की मांग

हजारीबाग: भाजपा नेता अनूप भाई ने इचाक प्रखंड के पारसी पंचायत में आयोजित सभा में बुढ़िया माता मंदिर को राजकीय पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह मंदिर पूरे भारत से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, विशेषकर नवरात्रि के दौरान. उन्होंने राज्य सरकार पर विधि व्यवस्था के लिए कोई ठोस उपाय न करने का आरोप लगाया और इसे निंदनीय बताया. उन्होंने यह भी कहा कि इचाक क्षेत्र में अधिकतर मंदिर और तालाब कई सौ वर्ष पुराने हैं. इनकी उचित देखभाल जरूरी है. सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर फलदार और औषधीय … Read More

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, पीड़ित लोगों के बीच बांटी राहत सामग्री

पटना: बिहार के सहरसा में आज केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी. दरअसल, नेपाल बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सहरसा में कोसी नदी ने जमकर तबाही मचाई है. इस दौरान जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत तटबन्ध के भीतर बसे सात पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो गए है. लोगों के आशियाने उजड़ गए. सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब चुकी लोग दाने दाने को मोहताज हैं. वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केदली पंचायत के अशय, पहाड़पुर गांव में … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि, सौंपा मांगों का ज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उचित समाधान की अपेक्षा जताई, ताकि आंदोलनकारियों की आवाज को सुना जा सके. मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया और राज्य सरकार की ओर से समर्थन का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का गठन एक लंबे संघर्ष के बाद हुआ है, जिसमें कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी. उन्होंने कहा, “हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं.” सीएम ने … Read More

बिहार में बढ़ने वाली है जमीन रजिस्ट्री फीस, सरकार ने समीक्षा के लिए की कमेटी गठित

पटना: बिहार में जमीन रजिस्ट्री शुल्क बढ़ने की संभावना है. सरकार ने 10 साल बाद रजिस्ट्री फीस की समीक्षा करने का निर्णय लिया है और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी की बैठक जल्द ही होने जा रही है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं. एक दशक से नहीं बढ़ा है निबंधन शुल्क विभागीय सूत्रों के अनुसार, निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव और आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में जमीन रजिस्ट्री की न्यूनतम दर (एमवीआर) की संभावित समीक्षा की जाएगी. पिछले एक … Read More

नड्डा

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का कल होगा आगाज, जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार

रांची: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है. जिसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूंटी में करेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और राज्य सरकार की आलोचना की. नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यह यात्रा खास है, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के झारखंड राज्य के गठन के उद्देश्य को याद करते हुए कहा कि यह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है. उन्होंने स्पष्ट … Read More