पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने पीएम को लिखा पत्र, बैद्यनाथ कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री (युवा) चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्तावित बैद्यनाथ मंदिर कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्ट के कारण देवघर के जनमानस में कॉरिडोर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इससे मंदिर के आसपास निवास करने वाले, व्यापार करने वाले लोगों के बीच ऊहापोह की स्थिति है. कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंदिर के अगल-बगल कई एकड़ में जिनकी छोटी-छोटी संपत्ति (घर, दुकान, मकान इत्यादि) है, ऐसे सभी समाज यथा- ब्राह्मण, वैश्य, भूमिहार, … Read More

सरकार को विकास के धन का सही उपयोग करना चाहिए, न कि अपनी तिजोरी का वजन बढ़ाने में लगाना चाहि : बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड सरकार की ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये की अग्रिम निकासी का हिसाब नहीं मिलने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार और उनके मुलाजिमों ने विकास के लिए निर्धारित राशि को अपनी तिजोरी में डालने की साजिश रच डाली है. मरांडी ने आरोप लगाया कि जब इस भारी रकम का हिसाब मांगा गया, तो सरकार चुप्पी साधे बैठी है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एक विभाग का पैसा दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब … Read More

शहीद परिवारों को न्याय दिलाने में विफल रही हेमंत सरकार: चंपाई सोरेन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने शनिवार को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का अब तक विस्तार नहीं हो सका, जिससे यह साफ होता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चंपाई ने इस मुद्दे पर अपने समर्थकों से रायशुमारी करने की बात कही और कहा कि अभी काफी काम बाकी है. साथ ही, चंपाई सोरेन ने झारखंड के एक विशिष्ट परिवार से संबंध रखने वाले बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा की मौत के लिए … Read More

पहला विधानसभा सत्र 9 दिसंबर से, जानें किस दिन क्या होगा 

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के बाद पहला विधानसभा सत्र 9 दिसंबर से शुरू होगा. यह सत्र चार कार्य दिवसों तक चलेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे. सत्र के पहले दिन, नव निर्वाचित विधायकों को शपत दिलाई जाएगी. 10 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 11 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. इसी दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी. सत्र के अंतिम दिन, 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा और बहस होगी. बता दें कि राज्य सरकार ने … Read More

शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज ही कैबिनेट की पहली बैठक, हो सकते हैं ये अहम फैसले

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद आज झारखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की जाएगी. सबसे प्रमुख निर्णयों में से एक झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव हो सकता है, ताकि मुख्यमंत्री विश्वास मत हासिल कर सकें. कैबिनेट में पेश किए जाएंगे से प्रस्ताव इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पेश किया जा सकता है. इस कदम का उद्देश्य राज्य के ऐतिहासिक नायकों को सम्मानित करना है. … Read More

सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, झारखंड सरकार ने दायर की है याचिका

रांची : देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा उल्लंघन के मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने दोनों सांसदों को नोटिस भेजते हुए राज्य सरकार को कुछ विशेष बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. क्या है पूरा मामला सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने सितंबर 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन … Read More

बिहार विधानसभा में वक्फ संशोधन बिल पर हंगामा, तेजस्वी यादव ने कहा- किसी भी हालत में पास नहीं होने देंगे

पटना: बिहार विधानसभा में वक्फ संशोधन बिल को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने बिल के सवाल और औचित्य पर तीखा विरोध किया. विपक्ष का हंगामा इतना तेज था कि वे अपनी आवाज बुलंद करने के लिए वेल तक पहुंच गए. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया. वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों ने सदन में विरोध जताया. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिल को असंवैधानिक करार देते हुए कहा, “वक्फ बोर्ड का जो बिल लाया गया … Read More

भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरम हो गए मंत्रीजी, बोले-अब सदन में मेरा मुंह मत खुलवाइए…!

पटना : बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 27 नवंबर को भूमि सर्वेक्षण से संबंधित एक गंभीर मुद्दे पर राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का गुस्सा खुलकर सामने आया. सदन में विपक्षी नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्रीजी ने कहा, “मेरा मुंह मत खुलवाइए. अब सदन में मेरा मुंह मत खुलवाइए.” मंत्री ने खुद को एक ईमानदार व्यक्ति बताते हुए भरोसा दिलाया कि बिहार में सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा. जमीन सर्वे को लेकर उठे गंभीर सवाल सदन के दौरान भूमि सर्वेक्षण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने यह सवाल उठाया कि … Read More

सांसद को मिला सुरक्षा कवच, लॉरेंस विश्नोई गैंग तो क्या रॉकेट और ग्रेनेड भी होंगे बेअसर

पटना: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव हाल के दिनों में चर्चा में हैं, जब उन्हें लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें विदेश से एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है. खास बात यह है कि यह कार सिर्फ 15 दिनों के भीतर विदेश से मंगवायी गई है. पप्पू यादव ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “यह गाड़ी इतनी सुरक्षित है कि न तो ग्रेनेड से … Read More

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से विकास कुमार मुंडा को मंत्रीमंडल में शामिल करने की उठ रही मांग

रांची: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए विकास कुमार मुंडा को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. क्षेत्रवासियों के साथ-साथ तमाड़ बुंडू और अड़की के मुखिया संघ ने भी इस मांग को उठाया है. जनता का कहना है कि उनके नेतृत्व, विकास कार्यों और क्षेत्र के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मुंडा को मंत्रीमंडल में स्थान मिलना चाहिए. विकास कुमार मुंडा ने पिछले दस वर्षों में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय … Read More