झारखंड हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्टर में 75% आरक्षण कानून पर राज्य सरकार के फैसले पर लगाई रोक

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर रोक लगा दी है. यह आदेश राज्य सरकार द्वारा 2021 में पारित किए गए झारखंड राज्य रोजगार अधिनियम 2021 को लेकर दिया गया था, जिसके तहत राज्य सरकार ने निजी कंपनियों से अपेक्षाएँ की थीं कि वे 40,000 रुपये तक वेतन वाली नौकरियों में 75 फीसदी स्थान स्थानीय युवाओं को दें. यह आदेश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रौशन की खंडपीठ ने झारखंड लघु उद्योग संघ द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. … Read More

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में वित्त मंत्री ने पेश किया 11,697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट, जानें वजह

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 11,697.45 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सभा पटल पर रखा. इस बजट के माध्यम से सरकार ने महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 6,390 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च करने की मांग रखी है. सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक किस्त देने का प्रस्ताव रखा है, वहीं सर्वजन पेंशन योजना के लाभार्थियों को 1,000 रुपये मासिक किस्त के रूप में मिलेंगे. हालांकि, दिसंबर माह की किस्त में थोड़ा विलंब हो सकता है, जैसा कि सरकार … Read More

 तेनुघाट में जनता दरबार का आयोजन, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

बोकारो: जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना था. जनता दरबार के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद और अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी थे. इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बोकारो उपायुक्त विजया यादव के निर्देशानुसार, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता दरबार के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिले के सभी जिला स्तरीय … Read More

धान खरीद मामले में किसानों को फिर ठगने को तैयार हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज किसानों से राज्य सरकार द्वारा वादा के अनुरूप धान की खरीदी नहीं किए जाने पर बड़ा निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन फिर से अपने पुराने चाल चरित्र का ही अनुसरण कर रही है. यह इंडी गठबंधन फिर से ठगबंधन बनने की ओर अग्रसर है. कहा कि वोट लेने केलिए इंडी ठगबंधन ने बहुत गारंटियों की बात की लेकिन लगता है ये सिर्फ चुनावी बातें ही रह जाएगी. मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीदी 3200 रुपये प्रति क्विंटल की … Read More

JSSC-CGL परीक्षा को लेकर मांडू विधायक ने विधानसभा में दिया धरना, सरकार को चेताया

रांची : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा परिणाम को लेकर मांडू से आजसू विधायक निर्मल महतो ने आज 11 दिसंबर को विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने हाथ में तख्ती पकड़ी थी, जिस पर “जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जाए” लिखा हुआ था. यह प्रदर्शन हजारीबाग में छात्रों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में किया गया. CBI से जांच कराने की मांग पर अड़े विधायक महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है और इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. निर्मल महतो ने सरकार से मांग की कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाए और … Read More

झारखंड में भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग: बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीडिया में छपी खबरों का हवाला देते हुए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. मरांडी ने कहा कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जो राज्य की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं, अब भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में अब तक 39 अधिकारियों को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. वहीं, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) … Read More

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी के बाद सियासत गर्माई, कांग्रेस और झामुमो ने दी प्रतिक्रिया

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मोबाइल पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, और आम से लेकर खास तक इस शासन में परेशान हैं. बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार के आने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था खराब हुई है. उन्होंने कहा, “हम पहले … Read More

हेमंत सोरेन से नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया. इस मुलाकात में नगर आयुक्त-सह-प्रशासक रांची नगर निगम संदीप सिंह, उपायुक्त देवघर विशाल सागर, आईजी दुमका क्रांति कुमार गढ़देशी, डीआईजी सीआईडी संध्या रानी मेहता, और एसपी सीआईडी अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हुए. बैठक में इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रखने के … Read More

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, विश्वविद्यालयों में खाली पदों को 4 महीने में भरा जाए

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों में खाली पड़े प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को चार महीने के भीतर भरने का आदेश दिया है. जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत ने यह आदेश अनुबंध पर काम कर रहे शिक्षकों को हटाने के मामले की सुनवाई के दौरान दिया. कोर्ट ने राज्य सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में तत्काल कदम उठाएं. अदालत ने उच्च शिक्षा सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक और जेपीएससी को नियुक्ति प्रक्रिया में आ रही रुकावटें दो महीने के भीतर दूर करने का आदेश … Read More

झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से वतन वापसी की मांग

रांची: झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं. इनमें हजारीबाग के 31, बोकारो के 13 और गिरिडीह के 2 मजदूर शामिल हैं. यह मजदूर पिछले चार महीने से बिना मजदूरी के काम कर रहे हैं और कंपनी द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण उनके पास खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है. मजदूरों ने अपनी स्थिति को सोशल मीडिया पर साझा किया और सरकार से अपनी वतन वापसी की गुहार लगाई है. इन मजदूरों के अनुसार, उन्हें काम करने के बावजूद वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उनके सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया … Read More