राजस्व कर्मचारी

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी

Johar Live Desk : चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) जमशेदपुर की टीम ने शनिवार दोपहर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ACB को यह शिकायत चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम ने दी थी। राजेश ने बताया कि शनि वर्मन ने दालग्राम की जमीन की पंजी-2 को ऑनलाइन अपडेट करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने योजना बनाकर शनिवार को करीब 1 बजे कार्रवाई की और शनि वर्मन को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद … Read More

अधिकारियों

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 117 अधिकारियों का तबादला, 45 को Promotion

Patna : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जून महीने के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार 117 से अधिक राजस्व अधिकारियों का तबादला विभिन्न अंचलों में किया गया है। वहीं, विभाग ने 45 राजस्व अधिकारियों को प्रोन्नति देकर राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है और उन्हें भी विभिन्न अंचलों में तैनाती दी गई है। देखें पूरी लिस्ट… Also Read : सिदो-कान्हू को संताल हूल दिवस पर श्रद्धांजलि, DC और SSP ने किया मल्यार्पण Also Read : धूमधाम से मनाया गया … Read More

PMLA

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप को नहीं मिली जमानत

Ranchi : रांची की PMLA विशेष कोर्ट ने सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बड़गाईं अंचल के राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप को जमानत देने से इनकार कर दिया है। भानू प्रताप ने अपनी कस्टडी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों को आधार बनाते हुए कोर्ट से जमानत की मांग की थी। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि भानू प्रताप की भूमिका इस पूरे घोटाले में अहम है और वह जांच को प्रभावित कर सकता … Read More

राजस्व

DM रिची पांडे ने 23 राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित

Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रशासन ने राजस्व विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। DM रिची पांडे ने कार्य के प्रति असंवेदनशीलता, लगातार गैरहाजिरी और सामूहिक हड़ताल में शामिल होने के आरोप में जिले के 23 राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हड़ताल के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटे कर्मचारी जानकारी के अनुसार, 7 मई 2025 से जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन द्वारा उन्हें हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अनदेखी करते … Read More

रंगेहाथ

राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

Koderma : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने कोडरमा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. सुरेंद्र प्रसाद पर जमीन की ऑनलाइन एंट्री और रसीद जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा जिले के बेकोबार गांव निवासी बहादुर राणा ने हजारीबाग ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेंद्र प्रसाद ने उनके जमीन से संबंधित कार्य के लिए पैसे की मांग की थी. शिकायतकर्ता बहादुर राणा रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह … Read More

सुरेश

प्रभारी सर्कल इंस्पेक्टर सुरेश राम अरेस्ट… जानें क्यों

Latehar : लातेहार में पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बरवाडीह प्रखंड के प्रभारी सर्कल इंस्पेक्टर सुरेश राम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. ACB की टीम ने गुरुवार को सुरेश राम को उनके आवास से गिरफ्तार किया, जहां उन्होंने वादी से जमीन के म्यूटेशन के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 20 हजार रुपए की पहली किस्त ली जा रही थी. सुरेश राम, जो पहले चंदवा अंचल में राजस्व कर्मचारी थे, वे वर्ष 2011-12 में लातेहार के तत्कालीन DC राहुल पुरवार द्वारा एक फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित किया गया था. हाल … Read More

ACB

राजस्व उपनिरीक्षक राजेश के चार ठिकानों पर ACB की रेड

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने नामकुम अंचल के राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार के रांची, गुमला और औरंगाबाद के चार ठिकानों पर रेड की है. ACB की टीम ने रांची के मोरहाबादी स्थित राम कृष्ण मिशन के पास स्थित राजेश कुमार के आवास पर छापेमारी की है. वहीं, गुमला और औरंगाबाद के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप में की जा रही है और वर्तमान में छापेमारी जारी है. एसीबी की टीम आरोपित कर्मचारी के खिलाफ जांच कर रही है. Ranchi, Jharkhand: The ACB raided the properties of Rajesh Kumar, … Read More

सस्पेंड

दो थानेदारों को SP ने किया सस्पेंड, कहां और क्यों… जानें

Motihari : बिहार के मोतिहारी और गोपालगंज जिलों में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की गई है. बीते 24 घंटे में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जो अब बिहार पुलिस के लिए एक कड़ा संदेश बन गया है. मोतिहारी जिले के SP स्वर्ण प्रभात ने एक दरोगा को सस्पेंड किया है. यह कार्रवाई NDPS (नशीली पदार्थों से संबंधित) मामले में की गई, जहां दरोगा ने वादी (शिकायतकर्ता) होने के बावजूद अदालत में अभियुक्त को पहचानने से इंकार कर दिया. यह मामला रामगढ़वा थाना के NDPS कांड 277/23 से जुड़ा हुआ था. दरोगा की लापरवाही के … Read More

6 हजार की घुस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल

लोहरदगा : जिले में एक राजस्व कामचारी को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के सदर अंचल के हल्का संख्या दो के राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. मामला शुक्रवार का है. एसीबी की टीम ने उक्त राजस्व कर्मचारी को उनके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई. बताया गया कि राजस्व कर्मचारी जमीन संबंधी काम के लिए रिश्वत ले रहा था. आरोप है कि रामा ने म्यूटेशन के कागज देने के नाम पर सरोज कुमार खत्री नामक महिला से 6 हजार … Read More