कांग्रेस

झारखंड महिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग का किया पुतला दहन

Ranchi :  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर वोटर चोरी की साजिश में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत लोकतंत्र के लिए खतरा है और यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यों ने नारे लगाए  “जो करेगा वोट चोरी का खेल, तो लगेगी हथकड़ी, जाएगा जेल” और “धिक्कार है, … Read More

बाबूलाल मरांडी

होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रहे : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के योग्य पुलिस अधिकारियों के आईपीएस में प्रोन्नति का मामला सरकार की लापरवाही के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल गया है। मरांडी ने कहा कि खबरों के मुताबिक, झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों की आईपीएस में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी की बैठक इसलिए रद्द हो गई क्योंकि रिटायर हो चुके अनुराग गुप्ता को गैरकानूनी रूप से डीजीपी पद पर बनाए रखा गया। यूपीएससी ने उनके बैठक में शामिल रहने पर आपत्ति जताई, जिससे बैठक ही रद्द हो गई। … Read More

बेल

बेल मिलते ही पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार, साहिल ह’त्याकांड में हुई कार्रवाई

Ranchi : हिंदपीढ़ी का चर्चित मामला साहिल हत्याकांड में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद असलम को मंगलवार बेल मिलते ही रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की। इसकी पुष्टि रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि हिंदपीढ़ी में बीते दिन रविवार को हुए साहिल हत्याकांड में असलम का नाम आया था। दो दिन पूर्व साहिल की हुई थी हत्या हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में आक्रोशित लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में और … Read More

भैरव सिंह

भैरव सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, अपडेट केस डायरी मांगा गया

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। भैरव की ओर से अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि पुलिस घटना का CCTV फुटेज पेश करें। सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया कि मंगलवार तक अपडेट केस डायरी प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यह सुनवाई सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 8 की अदालत में हुई। गौरतलब है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट पहले ही भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है, जहां पार्किंग टेंडर को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। … Read More

हथकरघा दिवस

हस्तकरघा सिर्फ कला नहीं, आत्मनिर्भर भारत की नींव है: राज्यपाल गंगवार

Ranchi :  12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के मौके पर रांची के डोरंडा कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समारोह को संबोधित करते हुए हस्तकरघा क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। हर धागा और हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों को दर्शाती है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हैंडलूम फॉर होम’ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने स्वदेशी वस्त्रों के प्रति लोगों के … Read More

छवि रंजन

रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

Ranchi : बहुचर्चित जमीन घोटाले में फंसे रांची के पूर्व DC और IAS अधिकारी छवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की एकल पीठ ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि छवि रंजन को फिलहाल बेल नहीं दी जा सकती। इससे पहले कोर्ट ने 25 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। निचली अदालत से बेल याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने हाईकोर्ट का रुख किया था। यह मामला बरियातु (बड़गाईं अंचल) में सेना … Read More

मुख्यमंत्री

CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को श्रंद्धाजलि

Ranchi :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित पारिवारिक आवास पहुंचे। राज्यभर से नेता, मंत्री और आम लोग गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इस दौरान झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने भावुक होकर कहा, “गुरुजी केवल नेता नहीं, आंदोलन की पहचान थे। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।” भाजपा नेता चंपई सोरेन भी गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे … Read More

अंतिम

मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब, दिशोम गुरु के अंतिम दर्शन के लिए जुटे हजारों लोग

Ranchi :  झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर सोमवार रात से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में लोग गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गुरुजी के लिए झुके हजारों सिर मंगलवार सुबह मोरहाबादी मैदान का माहौल पूरी तरह बदल गया। आमतौर पर मॉर्निंग वॉक करने वालों से गुलजार रहने वाला इलाका आज शोक में डूबा नजर आया। लोग खामोशी के साथ गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। किसी ने … Read More

रांची

Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

Ranchi :  राजधानी रांची स्थित जगरनाथपुर थाना अंतर्गत लटमा रोड में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आ’त्मह’त्या कर ली। घटना दो दिन पूर्व की बतायी जाती है। बीते शनिवार को स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस को सूचना दी। मरने वालों में दो बच्चों सहित माँ ने फांसी लगाई है, जिसमें बेटा 14 साल और बेटी 12 साल की थी। पुलिस घटनास्थल को सील पर मामले की जांच कर रही है। Also Read : अमेरिका की भारत पर टैरिफ और प्रतिबंध नीति : किर्क लुबिमोव ने की ट्रंप की तीखी आलोचना Also Read :  गुमला के कृष्ण … Read More

ओरमांझी

ओरमांझी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया आश्वासन

Ranchi : बरही-रांची मार्ग पर ओरमांझी चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का संशोधित डिज़ाइन जल्द लागू किया जाएगा, जिसके बाद इसका निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। गुरुवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा ने दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। सांसदों ने मंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का कार्य तकनीकी कारणों से रुका हुआ है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। हजारों यात्रियों को हो रही परेशानी ओरमांझी ब्लॉक … Read More