शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, पुलिस ने रामगढ़ से दबोचा आरोपी को

रांची: शादी का झांसा देकर तीन युवतियों संग यौन शोषण के आरोपी को आखिरकार रांची पुलिस ने दबोच लिया है. रांची के लोअर बाजार पुलिस ने आरोपी को रामगढ़ से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार महतो रामगढ़ के होहट गांव, थाना रजरप्पा का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ रांची की एक युवती ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पहले रांची में की शादी फिर रामगढ़ व हजारीबाग में पुलिस के अनुसार रांची की रहने वाली आदिवासी समुदाय की युवती से आरोपी रंजीत महतो ने … Read More

…और मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाले की हुई मौत! पुलिस की बढ़ी उलझने

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के मुडमा गांव में अलग-अलग मंदिरों में मूर्ति तोड़फोड़ करने वाले की आकास्मिक मौत हो गयी है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद से रांची पुलिस की उलझने बढ़ गयी हैं. मृतक युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त भी था. सूत्र बताते है कि रांची पुलिस ने इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं. बताया जाता है कि ये सभी लोग मृतक युवक के रिश्तेदार हैं. हालांकि, अभी तक सभी लोगों से मांडर थाना में पूछताछ चल रही हैं. इधर, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि पुलिस अनुसंधान कर रही … Read More

पिठोरिया घाटी से मिले शव का डीएनए जांच कराएगी रांची पुलिस, भेजा जायेगा सैंपल

रांची : डेढ़ माह पूर्व नंबर प्लेट मिस्त्री आफताब को अगवा कर हत्या मामले में नया मोड़ आया हैं. रांची पुलिस अब डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बुधवार को लोअर बाजार पुलिस डीएनए जांच सैंपल भेजने के लिए कोर्ट मे आवेदन देगी. रांची पुलिस जल्द डीएनए जांच के लिए सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. इधर, सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि पुलिस आफताब के सैंपल का डीएनए जांच करायेगी. इससे आफताब के होने का पूरा पुख्ता सबूत पुलिस को मिल जायेगा. आरोपियों को इस मामले … Read More

मयंक सिंह के नाम पर जानवर कारोबारी से मांगी थी रंगदारी, बिहार का दो अपराधी गिरफ्तार

रांची: अमन साहु गैंग के मयंक सिंह के नाम पर जानवर कारोबारी से रंगदारी मांगने मामले में रांची पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार दोनों आपराधी बिहार के पटना का रहने वाला हैं. गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश सिंह उर्फ खली और आकाश कुमार सिंह शामिल हैं. दोनों को पुलिस ने नामकुम इलाका से पकड़ा हैं. उक्त जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में अपराधियों के मोबाइल से मयंक सिंह से बातचीत का चैट मिला हैं. मयंक सिंह के इशारे पर लोगों को कॉल कर रंगदारी वसूलता था. गिरफ्तार खली पूर्व में … Read More

रिम्स से कैदी फरार मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

रांची : रिम्स अस्पताल से कैदी सूरज मुंडा फरार मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. इन तीनों पुलिसकर्मियों को कैदी सूरज की सुरक्षा में तैनात किया गया था. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में चरण उरांव, मंगल उरांव पिगुवा और दिलीप कुमार सिंह शामिल हैं. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित पत्राचार कर दिया है. एसएसपी ने सदर डीएसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है. फिललाल फरार कैदी की गिरफ्तारी को लेकर बरियातू थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सदर डीएसपी की रिपोर्ट में क्या आयी हैं बातें काम में लापरवाही के आरोप में आरक्षी … Read More

वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023: 3 आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर समेत 1 हजार फोर्स संभालेंगे सुरक्षा की कमान

रांची: वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत शुक्रवार 27 अक्टूबर को राजधानी रांची में हो रही हैं. इसका आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा. आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और स्टेडियम की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें की चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत छह टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. जोहार लाइव से बातचीत के दौरान डीआईजी अनूप बिरथरे ने  बताया की  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई हैं. नवीन पुलिस केंद्र में सुरक्षा में तैनात डीएसपी, इंस्पेक्टर और जवानों को दिशा-निर्देश … Read More

धनबाद के राज संचु रजवार का राष्ट्रीय टीम मे चयन, सीनियर वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

धनबाद: शहर के न्यू बिशुनपुर के रहने वाले राज संचू रजवार 24  से 29 अक्टूबर को बुडापेस्ट (हंगरी) में होने वाले सीनियर वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में भारत का  प्रतिनिधित्व करेंगे. खास बात यह है की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वो संपूर्ण झारखंड और बिहार के पहले व एकमात्र खिलाड़ी है. राज संचू रजवार का सिलेक्शन नैशनल टीम में ‘टीम काता’ स्पर्धा में किया गया है. रजवार ने अपनी ट्रेनिंग, कप्तान और कोच अनिकेत गुप्ता की निगरानी में दिल्ली में की है. पेशे से हैं सिवल इंजीनियर, फिर भी चुना स्पोर्ट्स बता दें बुडापेस्ट (हंगरी) में होने … Read More

रांची पुलिस अब स्कॉर्पियो से करेगी पेट्रोलिंग, पुलिस मुख्यालय ने दिए 12 नये वाहन

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से रांची पुलिस को 12 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. गुरुवार को नवीन पुलिस केंद्र में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फीता काटकर गाड़ियों का उद्घाटन किया. मौके पर एसएसपी ने कहा कि फिलहाल सभी नए वाहन अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. इसमें पुलिस खिलाड़ियों को स्काउट करेंगे. 6 नवंबर को जब सभी टीमें अपने-अपने देश लौट जाएंगे उसके बाद इन वाहनों का प्रयोग रांची पुलिस करेगी. हर जगह खिलाड़ियों की गाड़ियों का स्काउट करेगी नए वाहन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस की … Read More

छिनतई के बाद वॉकी-टॉकी जैसे अत्याधुनिक यंत्र का होता था इस्तेमाल, पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

रांची : राजधानी की सड़कों पर कारोबारियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा रांची पुलिस ने किया हैं. रांची पुलिस की टीम ने सरगना धीरज जालान समेत पांच अपराधियों को पकड़ा हैं. पुलिस ने गिरोह के सरगना की निशानदेही पर वॉकी-टॉकी बरामद किया हैं. यह गिरोह छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता था. ताकि, पुलिस को गिरोह का लोकेशन या अन्य जानकारी नहीं मिल सकें. उक्त जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि गिरोह का सरगना धीरज कुछ माह पूर्व ही जेल से निकला था. गोंदा थाना की … Read More

1.50 करोड़ की लॉटरी लगने के नाम पर महिला से 1.12 करोड़ की ठगी, पूर्व एसडीओ का बेटा समेत 4 गिरफ्तार

रांची : लॉटरी लगने के नाम पर महिला शोभा मेनन से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में बड़ी सफलता पुलिस को मिली है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व एसडीओ के बेटे नीरज कुमार समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कामयाबी एर्नाकुलम, केरल की अपराध शाखा और सुखदेवनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में मिली है. पुलिस ने सभी को विद्यानगर स्थित किराये के मकान से पकड़ा है. एर्नाकुलम, केरल की अपराध शाखा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची पुलिस से सहयोग ली और बड़ी सफलता हासिल की. ये हुए गिरफ्तार, कई सामान बरामद रफ्तार … Read More