लोकसभा चुनाव को लेकर डीजीपी ने की बैठक, अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई का दिया निर्देश
रांची: आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारी के शांतिपूर्ण क्रियान्वयन के मद्देनजर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने लंबित वारंटों / कुर्कियों के निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई, History Sheeters, सक्रिय अपराधकर्मियों तथा अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करना एवं उनके विरूद्ध की जा रही कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट को सक्रिय किए जाने, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियार, अवैध शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत् अभियान, आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप प्रतिनियुक्त किए जाने वाले … Read More