सरकार

स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश

रांची: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर हैं. उन्होंने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई है और हर पहलू की जांच की जा रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह है मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस … Read More

ओरमांझी में आगजनी व फायरिंग मामले का खुलासा, संगठित अपराध गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

रांची: ओरमांझी के रुक्का इलाका में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा पानी टैंकर में आगजनी एवं गोली फायर करने मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सलिम अंसारी उर्फ बादल, दीपक कुमार, सदाम हुसैन, लालमुनी राम उर्फ मुनीलाल और बबलु खान शमीक है. उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि अनुज उराँव, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में गठित टीम को सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि श्री राम इन्टर प्राईजेज कम्पनी में … Read More

संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मामले में दो हिरासत में, मास्टरमाइंड अब भी फरार

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है. इस मामले में अभी तक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस पूरे कार्रवाई में दिल्ली पुलिस के अलावा रांची पुलिस और एटीएस की टीम जुटी है. हालांकि, इस मामले में अभी तक मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इससे पूर्व पूरे मामले की जांच करने शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस की टीम रांची पहुंची थी. रांची के कांके थाना अंतर्गत होचर में उक्त नंबर की खोजबीन कर … Read More

आलोक गिरोह बना पुलिस के लिए सिर दर्द, बचरा साइडिंग में फिर फूंका ट्रक

रांची/चतरा : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में एक नया संगठन तेजी से अपना पांव पसारने में जुटा है.  ट्रांसपोर्टर को मैनेज करने की बात बोलता है और नहीं करने पर ट्रक में आग लगा देता है. गिरोह का भैरव सिंह पूरी घटना की जिम्मेदारी भी लेता है. बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे चतरा जिला स्थित बचरा साइडिंग पर आगजनी की घटना को अंजाम देकर इलाके में कारोबारियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है और प्रेसविज्ञप्ति जारी करके इसकी जिम्मेदारी भी ली है. जानें क्यों लगाई आग जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आलोक गिरोह के भैरव सिंह ने … Read More

रांची में नए गिरोह की एंट्री, खलारी में ट्रक आगजनी घटना की ली जिम्मेदारी

रांची: राजधानी में अपराध खत्म करने के लिए रांची पुलिस संगठित अपराध करने वाले गिरोह से लेकर हर छोटे गिरोह के सदस्यों को जेल भेज कर माहौल शांत करने में जुटी है. वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में नए आपराधिक गिरोह का पनपना शुरू हो रहा है. बीते रात खलारी इलाके में ट्रक आगजनी मामले की जिम्मेदारी आलोक गिरोह ने ली. गिरोह के भैरव सिंह ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली. अपने मैसेज में भैरव सिंह ने लिखा है कि उसके तरफ से अवैध बालू स्टॉकर विकास मुंडा , प्रदीप मुंडा, गुंडे , रमेश मुंडा को सूचित … Read More

 BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर में हुई चोरी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. अब आम नागरिकों के साथ-साथ खास लोगों के घर भी निशाने पर आ रहे हैं. इसी क्रम में चोरों ने बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. यह घटना रविवार देर रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी स्थित सहजानंद चौक पर हुई. बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि चोरों ने उनके घर के ऊपर वाले कमरे में घुसकर अलमीरा तोड़ दी और सारा सामान बिखेर दिया. उनका कहना है कि चोरों को उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों … Read More

जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का आतंक, ओरमांझी गोलीकांड में नाम आया सामने

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. शनिवार को रांची के ओरमांझी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना, जिसमें दो लोग घायल हुए थे, को सुजीत सिन्हा गैंग के शूटरों ने अंजाम दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गोलीबारी रंगदारी की वजह से की गई. जमीन कारोबारी जायसवाल से सुजीत सिन्हा के गिरोह ने रंगदारी की मांग की थी. जायसवाल ने न तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी, न ही रंगदारी की रकम गिरोह तक पहुंचाई. शनिवार को … Read More

रांची में हथियार जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 160 लाइसेंस रद्द

रांची: रांची पुलिस ने 160 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है. जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से उनके हथियार संबंधित थाना या शस्त्र विक्रेता के पास जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन 160 लोगों ने अपने हथियार नहीं जमा किए और इसके कारण का स्पष्ट उत्तर भी नहीं दिया. रांची के डीसी ने इस मामले में निर्देश जारी किए हैं कि इन सभी लाइसेंसियों को अंतिम शोकॉज जारी किया जाए और 22 नवंबर तक उनका जवाब मांगा जाए. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो सभी हथियारों के लाइसेंस रद्द … Read More

मतदान केंद्र पहुंचे SSP, बोले- निर्भीक होकर करे वोट

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है. राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें राजधानी रांची के दो विधानसभा क्षेत्र सिल्ली और खिजरी भी शामिल हैं, जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. इस दौरान, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने चुनाव अधिकारियों से बैठक की और मतदाताओं को पूरी तरह सुरक्षित माहौल में मतदान करने की अपील की. रांची पुलिस ने भी जनता से … Read More