रांची

रांची में रिटायर्ड कोल अफसर से 2.27 करोड़ की ठगी, पत्नी की जमा राशि भी उड़ायी

Ranchi : राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बरियातू थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड कोयला कंपनी के एक अधिकारी से अपराधियों ने 2.27 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई. इस दौरान अपराधियों ने कोयला कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. ठगी की राशि में उनकी पत्नी के नाम जमा राशि भी है. मामले में भुक्तभोगी ने सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर कंप्लेन की है. साइबर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है. क्या है पूरा मामला … Read More

लापता

लापता दो सगी बहनों को खोजने के लिये SIT गठित, IG ने दिये निर्देश

Ranchi : राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके से गायब हुई दो सगी बहनों की तलाश में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है. 11 जनवरी को दोपहर 1 बजे के आसपास दोनों बहनें लापता हो गईं थीं. परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण का आरोप लगाया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के IG अखिलेश झा के नेतृत्व में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें लापता दोनों बहनों की खोजबीन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. इस संबंध में पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें कोतवाली … Read More

पुलिस

रांची पुलिस का ऐलान, इनका दो सुराग और पाओ 20 हजार पुरस्कार

Ranchi : रांची पुलिस ने छिनतई के आरोपियों पर ईनाम की घोषणा की है. इनका सुराग देने वाले को पुलिस 20 हजार रुपए देगी. बता दें कि रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर स्टेट बैंक काठीटांड के पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनतई की वारदात हुई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर दो संदिग्ध लोगों की पहचान की है. गोपनीय रखा जाएगा सूचना देने वाले का नाम व पहचान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन संदिग्ध लोगों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे … Read More

रांची

रांची के इस होटल में RAID, चल रहा था धंधा!

Ranchi : राजधानी रांची में देह व्यापार (धंधा) की सूचना पर पुलिस ने स्टेशन रोड में छापेमारी की है. यह छापेमारी राजधानी रांची के पटेल चौक के पास स्थित अकार्ड होटल में की गई है. इस छापेमारी में मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें एक युवती और एक युवक शामिल है. इन दोनों को ही जेल भेज दिया गया है. दर्ज मामले के अनुसार, होटल संचालक की मिलीभगत से होटल में अवैध देह-व्यापार का धंधा कई दिनों से चल रहा था. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल … Read More

रांची पुलिस का ऐलान, दो सुराग और पाओ ईनाम

रांची : पंडरा में 13 लाख की लूट और होटल संचालक को गोली मारने के मामले में रांची पुलिस ने अपराधियों का पोस्टर जारी किया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों का पोस्टर जारी करते हुए सुराग देने वाले को 20 हजार ईनाम देने की घोषणा की गई है. सुराग देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. अपराधियों का पोस्टर जारी रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए उनका फोटो जारी करते हुए सूचना देने वाले को 20 हजार … Read More

रांची पुलिस ने छेड़छाड़ मामलों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, शिकायत दर्ज करने की दी जानकारी

रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार, 20 दिसंबर को रांची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रांची जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर छेड़छाड़ के खिलाफ एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया. इस मार्च में रांची जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और गर्ल्स हॉस्टल को कवर किया गया. मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अगर कहीं पर भी छेड़छाड़ का मामला सामने आता है, तो वे 100, 112 डायल … Read More

बेटियां  बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई करें, सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की : सिटी एसपी राजकुमार मेहता

रांची: रांची कन्या पाठशाला की छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में रांची पुलिस ने सोमवार को प्रेस वार्ता की. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि रांची की बेटियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और वे डरें नहीं. सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी फिरोज अली पहले भी एक बार जेल जा चुका है और अब इस बार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि रांची के सभी स्कूल और कॉलेजों में महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि छात्राओं को सुरक्षा का एहसास हो सके. सिटी एसपी ने यह भी कहा कि किसी … Read More

छात्रों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश- बाबूलाल मरांडी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन तेज हो सकता है. हजारों की संख्या में छात्र JSSC कार्यालय का घेराव कर सकते हैं, जिसे लेकर रांची पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं. इस बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि JSSC-CGL परीक्षा में धांधली की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ साफ नजर आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीआईडी जांच का झूठा आश्वासन … Read More

आज रांची में JSSC कार्यालय का घेराव करेंगे छात्र, रांची पुलिस अलर्ट

रांची: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2023 के परिणाम रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. आज, 15 दिसंबर को हजारों छात्र रांची के नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. इसको लेकर रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जमशेदपुर, दुमका, सरायकेला, पलामू और गढ़वा सहित विभिन्न जिलों से करीब 4000-5000 छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है. इस … Read More