युवा

जमशेदपुर में बन रहा युवा और आध्यात्मिक केंद्र, राष्ट्रपति करेंगी भूमि पूजन

Jamshedpur : युवा सशक्तिकरण और आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट एक बड़े पैमाने पर परिवर्तनकारी परियोजना शुरू कर रहा है। इस परियोजना का दिल और जान इसका ‘आध्यात्मिक केंद्र’ होगा। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को इस परिसर का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए कई सामाजिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक संगठन भी आमंत्रित किए गए हैं। टीम का … Read More

बजट

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में की नई योजनाओं की घोषणा, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी और शी-मार्ट्स का शुभारंभ

New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार अपना नौवां बजट 2026-27 लोकसभा में पेश कर रही है। उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के अवसर पर की और देश में आर्थिक विकास, युवाओं की क्षमता बढ़ाने और गरीब व वंचित वर्ग के उत्थान पर जोर दिया। प्रमुख घोषणाएं इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवहन अगले पांच साल में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित की जाएगी। देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बंगलूरू, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बंगलूरू, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं। ग्रामीण … Read More

बिहार सरकार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

Patna : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने छात्रों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब इस योजना के तहत मिलने वाले शिक्षा ऋण पर किसी भी छात्र से ब्याज नहीं लिया जाएगा। इस फैसले की जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। यह योजना 2 अक्टूबर 2016 को सात निश्चय योजना के अंतर्गत शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। … Read More

केंद्र सरकार

केंद्र सरकार का बड़ा एलान! 10 लाख लोगों को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, CSC से मिलेगी डिजिटल ताकत

New Delhi : डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार अब 10 लाख नागरिकों को फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेनिंग देगी, ताकि देश के हर कोने में डिजिटल स्किल्स का विस्तार हो सके. ये घोषणा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) दिवस के मौके पर की, जो दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा, “आज का भारत सिर्फ उपभोक्ता नहीं, तकनीक का निर्माता भी बन रहा है. इस बदलाव की शुरुआत … Read More

नियुक्ति पत्र

PM मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे

Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 51,000 से अधिक नवचयनित युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्य 16वें रोजगार मेले के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने का अवसर मिला। PM का युवाओं को संबोधन PM मोदी ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब ये युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई युवाओं ने भारतीय रेलवे, डाक विभाग, सुरक्षा बलों और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी … Read More

युवा आयोग

CM नीतीश का ऐलान- राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई. यह आयोग राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के रास्ते खोलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर देना और ट्रेनिंग के जरिए उन्हें तैयार करना है. इस आयोग में एक चेयरमैन, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे. खास बात यह है कि सभी की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए. … Read More

युवाओं

18-28 साल के युवाओं को मिलेगी 4- 6 हजार की मासिक इंटर्नशिप

Patna : बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना’ को मंजूरी दे दी है। यह फैसला कैबिनेट बैठक में ली गई है। CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर सहमति बनी, जिसमें यह योजना प्रमुख रही। इस योजना के तहत 18 से 28 वर्ष की आयु के एक लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4,000 से 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, उन्हें बिजनेस और उद्यमिता की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अपर मुख्य सचिव … Read More

बलिदान दिवस

बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

Ranchi : आजसू छात्र संघ ने 22 जून को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई है। रांची में आयोजित बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण में छात्रों और युवाओं की अहम भूमिका रही है और अब फिर से उन्हें आगे आना होगा। बैठक की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया। ओम वर्मा ने कहा कि 22 … Read More

सात दिवसीय कार्निवल 2025 का हुआ शुभारंभ, बच्चों और अभिभावकों के लिए खास आयोजन

रांची : राजधानी के एक्वा वर्ल्ड में आज से सात दिवसीय कार्निवल 2025 की शुरुआत हुई. इस आयोजन की शुरुआत पद्मश्री अशोक भगत और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के द्वारा की गई. यह कार्निवल बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए खास कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसमें उनका मनोरंजन और खुश रहना मुख्य उद्देश्य है. आज के पहले दिन ड्राइंग कंपटीशन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे और उनके अभिभावक खुश दिखाई दिए. एक्वा वर्ल्ड, जो राजधानी के बीचों-बीच स्थित है, अब लोगों को आकर्षित कर रहा है और यहाँ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहरवासियों … Read More

गांधी जयंती पर चेंगाडांगा में फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिला एक लाख का पुरस्कार

पाकुड़: गांधी जयंती के मौके पर चेंगाडांगा पंचायत के राजबांध फुटबॉल मैदान में हैप्पी यूथ क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि आजसू नेता अजहर इस्लाम, समाजसेवी मजहर इस्लाम और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अटूल चेंगाडांगा और एफसी वेस्ट बेंगल बीरभुम के बीच खेला गया. युवा नेता अजहर इस्लाम ने खेल और युवा सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया. फाइनल में विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. सेमीफाइनल की दोनों हारने वाली टीमों को … Read More