रांची रामगढ़ एनएच-20 पर 47.62 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर, 18 महीने में बदलेगी यातायात व्यवस्था
Ranchi : रांची–रामगढ़ मार्ग पर एनएच-20 स्थित ओरमांझी चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये तय की गई है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। फ्लाईओवर का निर्माण तीन स्पैन संरचना के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 1×15 मीटर, 1×30 मीटर और 1×15 मीटर के स्पैन शामिल … Read More