बाइक

धनबाद में जहां-तहां से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा इलाके में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें कम दाम में बेच दिया करते थे। ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को घूमते देखा और शक होने पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते … Read More

चोरी

गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Godda :राजाभीठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार शाम लगभग 5 बजे राजाभीठा हटिया के पास वाहन जांच के दौरान, दो मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बलों ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफराज अंसारी (25 साल) कुसबिल्ला निवासी तथा दूसरे युवक की पहचान  सुनिल हांसदा के रूप में हुई है।  पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शहबाज अंसारी चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदकर गोड्डा जिले में बेचता था। मो. गुलफराज अंसारी के निशानदेही … Read More

सरकारी आवासों

सरकारी आवासों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिन के उजाले में बंद सरकारी आवासों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को बोकारो पुलिस की एसआईटी टीम ने धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये चोर धनबाद से बाइक पर सवार होकर बोकारो के बालीडीह, गोमिया, बोकारो थर्मल, बेरमो, चंद्रपुरा और दुग्दा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने चोरों से चोरी का माल खरीदने वाले दो जेवर दुकानदारों को भी पकड़ा है। ये दोनों जोरापोखर और … Read More

मोटरसाइकिल

लोहरदगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़

Lohardaga : जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। SP सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी कर चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी गुमला जिले के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफराज अंसारी, सईदुल अंसारी, मकबूल अंसारी और आफताब अंसारी के रूप में हुई है। सभी आरोपी गुमला जिले के सिसई और पुसो थाना … Read More

बाइक चोर

गुमला में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Gumla : गुमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि संतोषी मंदिर, टोटो के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब्त किया। जांच में पता चला कि यह बाइक चोरी की है। पुलिस ने मौके से पनसो निवासी मुंतज़िर अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी की बाइकें आदम अंसारी द्वारा बेची जाती हैं। साथ ही, सुल्तान अंसारी अपने साथियों परवेज़ खान और अमीर अंसारी के साथ मिलकर बाइक चोरी कर लाता है और उनमें फर्जी नंबर … Read More

रांची

रांची में छह बाइक चोर धराये, चोरी की गाड़ी से करते थे कोयला ढुलाई

Ranchi : राजधानी रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। बाइक चोरी के इल्जाम में रातु पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जियाउल अंसारी, सजीबुल अंसारी, इमरान अंसारी, कलीम अंसारी, मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू और समीम अंसारी बताये गये। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों ने आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गयी है। रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह को इंफॉर्मेशन मिली थी कि जेल से छूटने के बाद जियाउल अंसारी फिर से अपने पुराने धंधे में जुट गया है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर जहां-तहां से दो पहिया … Read More

रंगे हाथ पकड़या बाइक चोर, स्थानीय लोगों ने की पिटाई

रांची: राजधानी के कोतवाली इलाके में बाइक चुरा रहे शातिर चोर फिरोज को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले गई. इलाज के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रांची का शातिर बाइक चोर फिरोज, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था, बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. लेकिन इस बार चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और … Read More

झारखंड में यहां अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 70 बाइक बरामद, 4 अपराधी दबोचे, दो रांची के रहने वाले

रांची : झारखंड के सरायकेला-खरसावां  पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में कुल 70 मोटरसाइकिलों की बरामदगी हुई है, जो विभिन्न जिलों से चुराई गई थीं. पुलिस ने इस गिरोह के 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है. इनमें दो रांची, एक खूंटी और एक सरायकेला-खरसावां जिले का रहने वाला अपराधी शामिल है. क्या है पूरा मामला बताया गया कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र के कुछ चोर कुचाई बाजार में मोटरसाइकिल चुराने की योजना … Read More

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

जामताड़ा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे, लेकिन अब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सदर थाना पुलिस ने मोहरा गांव से दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए. इस सफलता के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शहर में हो रही … Read More

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में एसएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, आन स्पॉट किया समाधान

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान आम नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं. कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि यह कार्यक्रम झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न थाना एरिया से आए लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं. जिनमें जमीन विवाद, साइबर क्राइम, पारिवारिक … Read More