सड़क

सड़क और जलजमाव की समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक से डुमरी रोड तक की बदहाल सड़क और महीनों से जारी जलजमाव की समस्या ने शुक्रवार को स्थानीय लोगों का धैर्य तोड़ दिया. नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आगजनी करते हुए मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. महीनों से जलजमाव प्रदर्शनकारी नागरिकों का कहना है कि बीते कई महीनों से इस क्षेत्र में लगभग 250 मीटर लंबे हिस्से में जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी हुई है. नाले का … Read More

स्कूली

बेकाबू होकर पलटी स्कूली वैन, आधा दर्जन बच्चे जख्मी

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में आज यानी गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई. वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए. इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन बंसी गांव की है. गड्ढे के कारण चालक ने खो दिया नियंत्रण स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि यह वैन मधुबन बंसी गांव से बच्चों को लेकर सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर बाजार स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी. … Read More

किशोरी

नहर के पास मिली किशोरी की बॉडी, 10 दिन पहले आई थी ननिहाल

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में आज यानी गुरुवार सुबह एक किशोरी की बॉडी नहर के पास मिली. घटना कुढनी थाना क्षेत्र की है. किशोरी वैशाली जिले की रहने वाली थी और अपने नानी घर आई थी. मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने कुढनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नहर के पास किशोरी की बॉडी देखी. सूचना मिलते ही स्पॉट पर पहुंची कुढनी पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि किशोरी दस … Read More

JDU

JDU नेता के घर सेंधमारी, लाखों का माल गायब

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. इस बार चोरी का शिकार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश सचिव कुमारेश्वर हुए है. चोरों ने उनके फ्लैट से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह फ्लैट ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के पास संजय सिनेमा बटलर रोड में स्थित है. घटना को बीती देर रात अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार JDU नेता कुमारेश्वर और उनकी पत्नी रात 12 बजे भोजन के बाद सोने चले गए थे. सुबह जब वे उठे तो घर का एक कमरा बाहर से … Read More

युवक

न्यू मार्केट एरिया के पास मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना बोचहा थाना क्षेत्र में स्थित न्यू मार्केट एरिया के पास की है. मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटनास्थल से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए मृतक … Read More

स्पेशल

मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू

Bihar : गर्मी की छुट्टी में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समर स्पेशल गाड़ी संख्या 05219-05220 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार और वापसी की ट्रेन 24 मई से 19 जुलाई तक हर शनिवार को चलेगी। 05219 मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05220 आनंद विहार से हर रविवार को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी और सोमवार सुबह 9:45 बजे मुजफ्फरपुर … Read More

बागेश्वर

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का मुजफ्फरपुर आगमन, दो दिन तक देंगे प्रवचन

Muzaffarpur : बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार के श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से लाभान्वित करने आ रहे हैं. वे आज यानी मंगलवार से बुधवार तक दो दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर में रहेंगे, जहां वे श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ में शामिल होंगे और प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन देंगे. यह विशाल आयोजन राधानगर पताही चौसीमा, मधुबनी फोरलेन के समीप किया जा रहा है. आयोजकों द्वारा प्रवचन हेतु वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है ताकि मौसम की मार से कार्यक्रम बाधित न हो. कलश यात्रा से हुआ … Read More

टॉप

अचानक धधक उठा बिल्डिंग का टॉप फ्लोर, 15 लाख की संपत्ति खाक

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात एक इमारत के टॉप फ्लोर पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ले की है, जहां रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग से किराए पर रहने वाले राहुल कुमार और उनका परिवार बाल-बाल बच गया. हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया. इस दौरान परिवार … Read More

पिंक

CM नीतीश कुमार ने पिंक बस सेवा का किया शुभारंभ

Patna : बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. CM नीतीश ने शुक्रवार को राजधानी पटना में ‘पिंक बस सेवा’ का विधिवत शुभारंभ किया. इस सेवा की शुरुआत राज्य के पांच प्रमुख शहरों पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में की गई है. पहले चरण में कुल 20 पिंक सीएनजी मिनी बसों को सेवा में लगाया गया है. CM ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रवाना करने से पहले उन्होंने खुद बसों का निरीक्षण कर उनमें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली. … Read More

मेट्रो

बिहार के इन चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

Patna : बिहार में मेट्रो ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. राजधानी पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत इसी साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर होने की संभावना जताई जा रही है. CM नीतीश स्वयं निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं. पटना के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी, जिससे शहर के यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. पटना के बाद, सरकार ने गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इन जिलों में … Read More