मुजफ्फरपुर

हथियार से लेकर ड्रग्स तक की तस्करी का सॉफ्ट रूट बन रहा मुजफ्फरपुर, केंद्रीय एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Muzaffarpur : उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी माने जाने वाला मुजफ्फरपुर अब देशभर में प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के लिए एक सॉफ्ट रूट के रूप में उभरता जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों की हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों, हथियारों, विदेशी सोने और महंगी वस्तुओं की खेप मुजफ्फरपुर के रास्ते गुजर रही है। एजेंसियों ने किया अलर्ट जारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक केंद्रीय एजेंसी ने उत्तर बिहार के सभी जिलों की पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया है। नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में … Read More

युवक

पोखर में डूबने से एक युवक की मौ’त, इलाके में हड़कंप

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के साहू पोखर में डूबे एक युवक की बॉडी बीती रात बरामद की गई। मृतक की शिनाख्त गौरव कुमार (22) के तौर पर की गई है। गौरव चकवासु मोहल्ला, कच्ची सराय रोड का निवासी था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। क्या है मामला परिजनों के अनुसार गौरव बुधवार रात करीब 12 बजे अपने एक मित्र के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद उस मित्र ने फोन कर बताया कि गौरव साहू पोखर में डूब गया है। सूचना मिलते … Read More

चमकी

चमकी बुखार का कहर जारी, अब तक 28 मामले आए सामने

Muzaffarpur : मौसम में बदलाव के साथ ही एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES), जिसे आम भाषा में “चमकी बुखार” कहा जाता है, का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को दो और बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 23 केस केवल मुजफ्फरपुर जिले से हैं। शेष मरीजों में एक-एक बच्चा गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों से हैं। बच्चों का इलाज जारी शिवहर जिले की तीन वर्षीय विभा कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे SKMCH … Read More

दो

ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दो की मौ’त, चार की हालत नाजुक

वैशाली : वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर आज यानी गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेतरह जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार बेकाबू होकर एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढीया सब्जी मंडी के पास की है। बारात से लौटे वक्त हुआ हादसा मृतकों की शिनाख्त गोढीया गांव निवासी मनोहर कुमार (40) और खिडखौआ गांव निवासी सरोज पटेल (42) के तौर पर की गई … Read More

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर रे’प-मौ’त मामला : मृतका की मां के लिए नौकरी की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में 11 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आज यानी बुधवार को 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल करीब 45 मिनट तक राजभवन में रहा। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में बच्ची से रेप मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।#MuzaffarpurCase #KudhniIncident #RajeshRam #CongressBihar #BiharNews #ChildSafety #JusticeForVictim… pic.twitter.com/pBx942x8xR — FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June … Read More

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर रे’प पीड़िता की मौ’त मामला : एक डॉक्टर की गई नौकरी, एक सस्पेंड

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मौत के मामले में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इलाज में लापरवाही और संवेदनहीनता को लेकर सरकार ने दो बड़े स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई की है। PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है, वहीं मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH की डॉक्टर कुमारी बिभा को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 1 जून 2025 को नाबालिग रेप पीड़िता की मौत का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच … Read More

कांग्रेस

रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त पर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को मीर चौक पर कांग्रेस ने CM नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने किया, जिसमें विधायक आबिदुर रहमान भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और बच्ची की मौत के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर … Read More

बुखार

चमकी बुखार का बढ़ता प्रकोप, अबतक 26 बच्चे संक्रमित

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम – AES) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में कुल 26 बच्चों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 23 बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के ही हैं। AES से पीड़ित 26वां बच्चा मुशहरी प्रखंड का है। तीन साल की चांदनी कुमारी को अचानक चमकी बुखार हुआ, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे SKMCH रेफर कर दिया गया, जहां पीकू वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया। जांच में उसकी रिपोर्ट AES पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. … Read More

फौजी

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी हथियार बेटे को मा’र दी गो’ली, फिर कर दिया सरेंडर

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी हरेंद्र सिंह ने अपने बेटे गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हरेंद्र सिंह अपने लाइसेंसी हथियार के साथ थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के गोरीहारी गांव है। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे : मृतक की मां मृतक की मां ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को … Read More

अजीत

चुन्नू ठाकुर गैंग के शूटर अजीत की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात हिस्ट्रीशीटर अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अजीत राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके किराए के कमरे पर गया था, जहां बदमाशों ने उसका पीछा कर कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. सीने और पेट में पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी की है. अजीत चुन्नू ठाकुर गैंग का था शूटर पुलिस के अनुसार अजीत राय कुख्यात चुन्नू ठाकुर गैंग का शूटर रहा है और मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र … Read More