राजेश ठाकुर, दीपिका पांडेय, अम्बा प्रसाद व आलमगीर आलम मिले सीएम से, योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई बात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडेय और अम्बा प्रसाद ने मुलाकात की. इस मौके पर राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विषयों पर चर्चा हुई. वहीं, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसकी प्रगति को लेकर भी बातचीत हुई. इसके साथ राज्य स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों पर भी विचार विमर्श हुआ.

झामुमो रांची जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 17 दिसंबर को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

रांचीः झामुमो रांची जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन 17 दिसंबर को होगा. सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. गुरुवार को हुई जिला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया. जिसमें यह तय किया गया कि दिसंबर माह तक दो लाख सदस्य बनाया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रांची जिला समिति रांची लोकसभा के साथ-साथ चार विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया जायेगा. इस मौके पर केन्द्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ … Read More

मुख्यमंत्री ने किया नव निर्मित उच्च स्तरीय सेतु का उदघाटन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

दुमका: जिला में कुमरावाद के नजदीक मयूराक्षी नदी पर 2.34 किमी लंबाई का नव निर्मित उच्च स्तरीय सेतु का उदघाटन एवं अन्य पथ परियोजनाओं का शिलान्यास/उदघाटन समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गणमान्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आमजनों के लिए निरंतर कार्य कर रही है. कल्यणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार लोगों को सशक्त करने का कार्य कर रही है. सरकार राज्यवासियों को ध्यान में रखते हुए योजना बना रही है ताकि सभी वर्ग के लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का … Read More

पलामू में सीएम के कार्यक्रम का जिला परिषद सदस्य करेंगे बहिष्कार

पलामू: मेदिनीनगर जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी समेत सभी जिला परिषद के सदस्यो ने कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम का बहिष्कार किया है. सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ना ही ज़िला परिषद अध्यक्षा को मुख्य अतिथि बनाया गया है, ना ही बने आमंत्रण पत्र पर जिला परिषद अध्यक्षा का नाम कहीं छपा हुआ है. इसी को लेकर सभी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नही जाने का फैसला लिया है. साथ ही सभी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौपेंगे. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, संग्राम सिंह, अर्जुन … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित दुमका दौरा, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायज़ा

दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दुमका के मकरमपुर ग्राम में 30 अक्टूबर को संभावित आगमन होने की संभावना है. इस दौरान सीएम के द्वारा दुमका के मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया जाना है. इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जायेगा. सीएम के दौरे को लेकर निरीक्षण के क्रम में दुमका उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने हेलीपैड, पार्किंग, मुख्य कार्यक्रम स्थल, लोगों के बैठने की व्यवस्था इत्यादि का भ्रमण कर जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को ससमय सारे कार्य सुदृढ़ रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया. … Read More

मुख्यमंत्री के समक्ष जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक और आजसू नेता मानिक मल्लिक ने थामा झामुमो का दमन

जुगसलाई: विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक और पूर्व मंत्री के विधायक प्रतिनिधि रहे आजसू नेता और सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक मानिक मल्लिक ने अपने समर्थकों के साथ जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में रांची स्थित सोहराई भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत किया. पूर्णिमा और मानिक के झामुमो में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती: विधायक इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक और मानिक मल्लिक के झारखंड मुक्ति मोर्चा में आने से … Read More

मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का वध किया

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का दहन किया. सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंचे और रावण का दहन किया. इससे पहले जमकर आतिशबाजी हुई. मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू समाज द्वारा आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर अत्याचारी रावण के पुतले का वध किया. मुख्यमंत्री  ने मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के अलावा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा, की ओर से मंडा मैदान, अरगोड़ा में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की … Read More

घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेनः प्रतुल शाहदेव

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं. वह अपने कार्यकाल के अंतिम चंद महीनों में घोषणाओं की झड़ी लगाकर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त को ही की थी. लेकिन आज तक इस योजना के लिए 15000 करोड रुपए बजट का प्रावधान कैसे होगा, इसका कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया. ना ही इस योजना के लिए कहां पर आवेदन देना है यह भी स्पष्ट नहीं है. जाहिर … Read More

राज्य के तीन आईएएस अफसरों को मिलेगी प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति, जानें किन अफसरों के है नाम

रांचीः मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार को प्रोंन्नति दी जायेगी. इन तीनों अफसरों को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. सरकार इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने 1999 बैच के इन अधिकारियों को सुपरटाइम स्केल में प्रोन्नति देने के लिए भारत सरकार से तीन रिक्तियां मांगी हैं. केंद्र से इसके अलावा सात और अधिकारियों की रिक्ति मांगी गई है, जिन्हें सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाना है. इसके अलावा प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को सीएस रैंक में प्रमोशन देने … Read More

मुख्यमंत्री ने शहर के पूजा पंडालों का किया उदघाटन, कहा- त्योहार आप सबों के जीवन में खुशियां लेकर आए

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज आरआर स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल ,रातू रोड और पंच मंदिर पूजा पंडाल, हरमू  का अनावरण किया.इस मौके पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग माता रानी के दरबार में शीश नवाकर राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव, अमन-चैन और उत्तम स्वास्थ्य कामना की. मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी. कहा-आप सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं. यह त्योहार आप सबों के जीवन में खुशियां लेकर आए.