झारखंड मुक्ति मोर्चा : पारिवारिक राजनीति और आदिवासी जनता की स्थिति!

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने गठन के बाद से पारिवारिक राजनीति के कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, जिससे पार्टी के परिवार के सदस्यों ने लगातार राजनीतिक पदों पर काबिज होने का अवसर पाया है. पिछले चार दशकों में, पार्टी ने लोकसभा, राज्यसभा और मुख्यमंत्री पदों पर अपने सदस्यों को बैठाया है, लेकिन इसका आदिवासी जनता पर क्या प्रभाव पड़ा है, यह एक महत्वपूर्ण सवाल है. शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों में से एक और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने 1980 से 2019 तक दुमका से लोकसभा सीट जीती. उनका मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल … Read More

कल्पना सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल किया

रांची : झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय से सीटिंग विधायक हैं. इससे पहले हुए उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की थी.

परिवार के ही तीन सदस्यों को दे दिया टिकट, क्या आपके पास कार्यकर्ता नहीं थे : प्रतुल शाहदेव

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्ष का दौर चल पड़ा है. इसी बीच जेएमएम द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने पर भाजपा ने निशाने पर लिया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि ”यह वंशवाद है. हमें यह भी पता चला है कि ‘परिवार’ के तीन सदस्यों को अब तक टिकट दिया गया है और एक और सदस्य को टिकट दिया गया है. जब एक ही परिवार के 3-4 सदस्य चुनाव लड़ते हैं, तो वे सीएम से लेकर मंत्री और विधायक पद के उम्मीदवार होते हैं – क्या उनके पास … Read More

चुन्ना सिंह ने थामा झामुमो का दामन, हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

रांची: जेएमएम पार्टी की सदस्यता लेने के लिए नेताओं की होड़ लगी है. बीते सोमवार को लुइस मरांडी, गणेश महली कुणाल षाड़ंगी ने झामुमो का दामन थामा था, तो मंगलवार को पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने झामुमो का दामन थामा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुन्ना सिंह को झामुमो की सदस्यता दिलाई है. झामुमो की सदस्यता लेने के बाद चुन्ना सिंह सारठ से उम्मीदवार हो सकते है.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में परेड की सलामी ली और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, जिसमें फतेहगढ़ के शहीद आरक्षी रोहित कुमार और कन्नौज के शहीद आरक्षी सचिन राठी के परिजनों को विशेष सम्मान दिया गया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता 70 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की, जिससे राज्य पर 58 करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा. इसके साथ ही, मृत … Read More

सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो का झामुमो में पुनः स्वागत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अभिनंदन

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सिल्ली से पूर्व विधायक अमित महतो की पार्टी में पुनः वापसी पर आज झामुमो परिवार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद अमित महतो का पार्टी में दोबारा स्वागत किया और उनके साथ मिलकर झारखंड के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा, “अमित महतो की वापसी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव से झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा और राज्य के विकास में सहयोग मिलेगा.” अमित महतो ने भी इस मौके पर अपनी प्रतिबद्धता … Read More

झामुमो सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है, हमारे सभी कार्यकर्ता आदर्श हैं: रवींद्रनाथ महतो

जामताड़ा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो के कार्यों से प्रभावित होकर चंद्रडीह गांव के लगभग 60 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ली. इस अवसर पर महतो ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो एक सिद्धांतों वाली पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ता आदर्श हैं और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन की योजनाओं जैसे मंईया सम्मान योजना, अबुवा आवास योजना और मुफ्त बिजली योजना की भी सराहना की.  

नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी

Haryana News : हरियाणा में नायब सिंह सैनी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया. अनिल विज और कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे. राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का करेंगे दावा सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था और इस बार भाजपा ने चुनाव उनके नेतृत्व … Read More

भाजपा ने हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराकर चुनाव जल्द करवाया: विनोद पांडेय

रांची: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड में समय से पहले चुनाव की घोषणा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने इतनी जल्दबाजी में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा क्यों की है, इस पर संदेह उठता है. उन्होंने कहा कि जहां महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और वहां चुनाव समय पर हो रहे हैं, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है, इसके बावजूद झारखंड में चुनाव की जल्द घोषणा … Read More

‘हेमंत सोरेन के कार्यों से घबरा गई है बीजेपी, जल्दी कराना चाह रही चुनाव’, चुनाव की घोषणा से पहले जेएमएम सांसद महुआ माजी का आया बयान

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी. इस पर झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव का समय आ गया है, लेकिन झारखंड में अभी एक महीना बाकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दौरान त्योहारों, जैसे दिवाली और छठ के दौरान किसी प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए तो लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. https://x.com/ANI/status/1846073898854383758 हमारी सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार महुआ माजी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी राजनीतिक रणनीतियों के तहत जल्दी चुनाव कराना चाहती है क्योंकि वह मुख्यमंत्री हेमंत … Read More