झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में HC में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

रांची : झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला मामले में हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने दोनों पक्षों को शनिवार तक लिखित बहस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन में कोर्ट को बताया कि जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट कानूनी रूप से रिपोर्ट नहीं मानी जाएगी. रिपोर्ट को सरकार के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था, लेकिन इसे सीधे राज्यपाल को दे दिया गया. राज्यपाल ने वह रिपोर्ट सरकार … Read More

पलामू से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया गैंगस्टर अमन साव

पलामू : गैंगस्टर अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया है. वह पिछले एक वर्ष से पलामू सेंट्रल जेल में था. उसे गुरुवार को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह शिफ्ट किया गया है. अमन साव को दूसरी बार पलामू से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया है. इससे पहले दो साल पूर्व अमन ने पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक को धमकी दिया था, जिसके बाद उसे पलामू सेंट्रल जेल से ट्रांसफर किया गया था. अमन साव से जुड़े ठिकानों पर कल पड़ा था एनआईए का छापा रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने और सेंट्रल जेल के … Read More

स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खोल रही है परियोजना क्षेत्र में फैली गंदगी

बोकारो : बेरमो कोयलांचल के सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में फैली गंदगी और परियोजना के आसपास स्थित सीसीएल कॉलोनी में फैली गंदगी की तस्वीरें स्वच्छता पखवाड़ा की हकीकत को उजागर कर रही हैं. तस्वीरें बता रही हैं कि किस तरह सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है. अब बुद्धिजीवी इस बात से चिंतित हैं कि आखिर ये औपचारिकता क्यों. जहां एक ओर जारंगडीह परियोजना कार्यालय में कल स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और परियोजना पदाधिकारी समेत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने खुद को और अपने … Read More

बिहार : SC-ST, EBC के लिए 65 फीसदी आरक्षण का फैसला पटना हाई कोर्ट ने किया रद्द

पटना : पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा एससी, एसटी, ईबीसी और अन्य पिछड़े वर्गों को सरकारी नौकरियों में दिए गए 65 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया है. मामले में दायर याचिकाओं पर 11 मार्च को सुनवाई हुई थी और हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसकी सुनवाई चीफ जस्टिस केवी चंदन की खंडपीठ ने की. पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाने के मामले में 9 नवंबर 2023 को पारित कानून को चुनौती देते हुए कई याचिकाएं दायर की गई थी. हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को स्वीकार करते हुए मामले की लंबी सुनवाई की और आज अपना फैसला … Read More

i-MOT पोर्टल पर डाटा इंट्री को लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठक

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय में i-MOT पोर्टल पर डाटा इंट्री की अद्यतन स्थिति को लेकर आज दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक बुलाई गई है. सभी जिलों के सीसीटीएनएस के नोडल पदाधिकारी और i-MOT पोर्टल से संबंधित जिला स्तर पर प्रशिक्षित कर्मी इस बैठक में शामिल होंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा. … Read More

कारोबारी विष्णु अग्रवाल के दीपाटोली में बन रहे व्यावसायिक भवन के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक, जानें पूरा मामला

रांची : कारोबारी विष्णु अग्रवाल के दीपाटोली स्थित सेना छावनी के पास बन रहे 13 मंजिला व्यावसायिक भवन के चौथे तल्ले के बाद निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट ने निर्माण का सुरक्षा ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि कोर्ट के अंतिम निर्णय से सभी मौजूदा निर्णय प्रभावित होंगे. हालांकि शीर्ष अदालत ने चौथे तल्ले तक बन चुके निर्माण में फिनिशिंग कार्य की अनुमति दी है. विष्णु अग्रवाल की कंपनी ने सेना की याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका पर … Read More

जमशेदपुर : चंद्रपहाड़ी जंगल से नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा गांव के समीप चंद्रपहाड़ी जंगल से नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि शव की पहचान अभीतक नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी. सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया. जानकारी के अनुसार पुलिस को जंगल … Read More

रांची में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, अगले 2 दिनों में तीन डिग्री गिरेगा पारा

रांची : रांची समेत कई जिलों में रातभर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग इसे झारखंड में मानसून की शुरुआत बता रहा है. 21 जून से पूरे झारखंड में मानसून का असर दिखने लगेगा. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 22 और 23 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी. बुधवार को राज्य में डालटनगंज सबसे गर्म रहा. यहां पारा 42.8 डिग्री तक … Read More

तमिलनाडु : जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती, अवैध देशी शराब में मिला मेथनॉल

तमिलनाडु : कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की. इस मामले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ़्तार किया गया है और उसके पास से ज़ब्त की गई लगभग 200 लीटर अवैध शराब की जांच में पता चला है … Read More