हज यात्रा पर गर्मी का कहर: अब तक 600 से ज्यादा यात्रियों की मौत, 68 भारतीय भी शामिल

सऊदी अरब : हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या 600 को पार कर गई है, जिसमें 68 भारतीय शामिल हैं. वहां के एक राजनयिक ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि हज यात्रा पर आए ज्यादातर तीर्थयात्री बुजुर्ग थे और कुछ लोगों की मौत मौसम में बदलाव के कारण हुई. सऊदी अरब में राजनयिक ने कहा, “हमने करीब 68 मौतों की पुष्टि की है. कुछ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. कुछ लोगों की मौत मौसम में बदलाव के कारण हुई.” अरब के दो राजनयिकों ने पुष्टि की … Read More

AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश की कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. क्या है पूरा मामला यह पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां जिला पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने प्रशासन की अनुमति के बिना प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया था. इसे लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. … Read More

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन, चौथे फ्लोर से गिर कर हुई मौत

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे. जॉनसन की 20 जून (गुरुवार) को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई. माना जा रहा है कि जॉनसन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. कोट्टानूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल कोट्टानूर पुलिस जानकारी जुटा रही है. जॉनसन 52 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. जॉनसन अपने घर के पास ही क्रिकेट अकादमी चला रहे थे, … Read More

गिरिडीह : मधुबन के कई इलाकों में NIA की रेड, 6 घंटे तक खंगाले गए कागजात

गिरिडीह : झारखंड के अति नक्सल प्रभावित मधुबन थाना क्षेत्र के कई इलाकों में प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति के कई नेताओं के घर एनआईए ने छापेमारी की है. नेताओं के रिश्तेदारों के घर भी जांच एजेंसी पहुंची है. संगठन के नेताओं के घर के कागजात खंगाले गए. करीब 6 घंटे तक जांच करने के बाद एजेंसी की टीम वहां से निकल गई. हालांकि छापेमारी के बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. साथ ही कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. … Read More

सीएम से मिले योगेंद्र और प्रदीप यादव

रांची: झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो और विधायक प्रदीप यादव ने सीएम चंपई सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से झारखंड सरकार द्वारा 19 जून 2024 को आयोजित हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य के भीतर जाति आधारित जनगणना कराए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

डीसी राहुल सिन्हा ने छह अंचल अधिकारियों को जारी किया शो-कॉज नोटिस

रांची : जिले के कई अंचल में म्यूटेशन के लंबित मामलों के लेकर डीसी राहुल सिन्हा ने अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई किया है. उपायुक्त ने छह अंचल अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. डीसी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि समीक्षा के दौरान पाया गया है कि अंचल में म्यूटेशन के कई मामले लंबित हैं, जबकि झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के अनुपालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद म्यूटेशन के मामलों का समय पर निष्पादन नहीं करना सुस्ती और लापरवाही को दर्शाता है. डीसी ने शो-कॉज में पूछा है कि … Read More

रांची : अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध

रांची: राजधानी के कर्बला चौक में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने का जोरदार विरोध किया. गुरुवार को रांची नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की वहां के दुकानदार और स्थानीय लोग एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया.

11वीं जेपीएससी मेन्स परीक्षा का रास्ता साफ, यहां देखें परीक्षा की डेटशीट

रांची : 11वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा (मेन्स) का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, 11वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा को रोकने के लिए आयोग की ओर से संशोधित मॉडल आंसर जारी किया गया था. संशोधित मॉडल आंसर जारी होने के बाद आयोग ने रिजल्ट भी जारी कर दिया. इस पर आपत्ति जताते हुए जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ, विवेक गुप्ता, ध्रुव कुमार समेत अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में फेल हो गए थे. हाईकोर्ट ने आवेदकों की याचिका खारिज करते हुए मुख्य परीक्षा (मेन्स) पर रोक लगाने से इनकार कर … Read More

गिरिडीह : डॉक्टर के अगवा पुत्र मामले में देवरी पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने देवरी के एक डॉक्टर के अगवा पुत्र को अपहरण मामले में देवरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना में संलिप्त 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सभी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही घटना सें इस्तेमाल  किए गए लोडेड एक देशी पिस्टल तथा जिंदा गोली, अपहरण की घटना में प्रयुक्त मारूती ओमनी वैन, अपहृत युवक पवन कुमार दास का मोटरसाईकिल, 6 मोबाइल सेट तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद कर लिए गए है. गौरतलब है कि घटन देवरी थाना इलाके की … Read More

5 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

लातेहार : एंटी करप्शन ब्यूरो पलामू की टीम ने मंगलवार को बालूमाथ के पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मनरेगा योजना के तहत एक योजना में बिल पारित कराने के नाम पर लाभूक से रिश्वत की मांग की गई थी. जिसके बाद लाभुक के द्वारा एसीबी से संपर्क कर पंचायत सेवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने प्रखंड पहुंचकर शिकायत को सत्यापित किया. इस दौरान शिकायस सही पायी गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार घूस लेते रंगे … Read More