झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून
Ranchi : झारखंड में पिछले डेढ़ महीने से जारी बारिश के बीच अब मॉनसून कमजोर हुआ है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोल्हान के जिलों में शनिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 अगस्त के बाद पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और अधिकांश क्षेत्रों … Read More