लातेहार

लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता : 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर ‘फ्रेश भुइयां’ सहित दो को दबोचा, AK-47 जब्त

Latehar : लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां उर्फ फ्रेश भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ 2 लाख रुपए के इनामी उग्रवादी बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को भी पकड़ा गया है। इस पूरे मामले की जानकारी लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिनामांड़ गांव के आसपास सामान खरीदने आया है। इलाके की घेराबंदी … Read More

NIA

NIA ने झारखंड में तीन कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड में सक्रिय तीन कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ रांची स्थित विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इन तीनों पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन में जबरन भर्ती और वसूली जैसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। चार्जशीट में कृष्णा हांसदा उर्फ सौरव दा, अभिजीत कोरा उर्फ मतला कोरा और रामदयाल महतो उर्फ नीलेश दा के नाम शामिल हैं। एनआईए के अनुसार, कृष्णा हांसदा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य था, रामदयाल महतो स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर था और अभिजीत कोरा आर्म्ड कैडर का हिस्सा था। तीनों नक्सली गिरिडीह … Read More

शांति

नक्सलियों में अर्द्धसैनिक बलों का खौफ, झारखंड में सरकार से शांति वार्ता के लिए तैयार

Ranchi : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ जारी नक्सल अभियान के बीच भाकपा (माओवादी) संगठन ने अब सरकार से शांति वार्ता की पेशकश की है। बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन अब हिंसा नहीं, बल्कि शांति चाहता है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अगर वार्ता के लिए पहल करती है और सुरक्षाबलों द्वारा जारी अभियान को बंद करती है, तो संगठन युद्ध विराम की घोषणा कर वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी मांग की है कि झारखंड में कोई नया पुलिस या अर्द्धसैनिक बलों का कैंप नहीं खोला … Read More

झारखंड

चाईबासा एनका’उंटर में मा’री गई 1 करोड़ के ईनामी नक्सली की महिला साथी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने चाईबासा में माओवादियों को तगड़ा झटका दिया है. बुधवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में कुख्यात माओवादी संजय गंझू और अनल दा की महिला साथी हेमंती को मार गिराया गया. इन दोनों की मौत के बाद माओवादी संगठन को बड़ी क्षति हुई है. संजय संगठन में जोनल कमांडर था, जबकि हेमंती अनल दा की प्रमुख महिला साथी और एरिया कमांडर के रूप में कार्यरत थी. अनल दा की बेहद करीबी थी बोकारो की रहने वाली हेमंती हेमंती बोकारो जिले के गोरगोरवा गांव की रहने वाली थी. अनल दा के साथ कई वर्षों से जुड़ी हुई … Read More

टीपीसी का सक्रिय सदस्य उपेंद्र चढ़ा पुलिस के हत्थे, राइफल व कारतूस बरामद

लातेहार। पीएलएफआई संगठन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सक्रिय सदस्य उपेंद्र यादव उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भूपेंद्र को उसके घर में छापेमारी कर पकड़ा है. उक्त जानकारी बरवाडीह एसडीपीओ बेंकटेश प्रसाद ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार भूपेंद्र टीएसपीसी संगठन में सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस ने उसके पास से .315 का राइफल और 10 जिंदा गोली बरामद किया है. पूछताछ में गिरफ्तार भूपेंद्र ने संगठन के बारे में पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस पूरी जानकारी का सत्यापन कर रही है, ताकि अन्य लोगों को जल्द से … Read More

पांच पुलिसकर्मियों की शहादत में शामिल माओवादी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी

रांची: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तमाड़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है. माओवादी दस्ते का सक्रिय सदस्य एनेम हस्सा पूर्ति पांच पुलिसकर्मियों की शहादत में शामिल था. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी के बीच से उसे गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है. माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य होने के साथ घातक हमले करने में माहिर है. पांच पुलिसकर्मियों की शहादत में भी इसकी भूमिका थी. एनआईए ने किया … Read More