ईद

पाकुड़ में ईद के त्योहार ने बढ़ाई बाजारों की रौनक, लोगों में उत्साह

Pakur(Mitthu Yadav) : पवित्र माह रमजान के बाद आने वाले ईद को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सत्य नारायण दुकान सहित मुख्य बाजारों में खासकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग साड़ी, सलवार सूट, सूटिंग-शर्टिंग और पैंट-शर्ट की खरीदारी में व्यस्त हैं। महिलाओं में रंग-बिरंगी साड़ियों और कढ़ाईदार सलवार सूट की मांग दुकानदारों ने ईद के मद्देनज़र नए डिज़ाइन और आकर्षक कलेक्शन मंगवाए हैं। महिलाओं में खासकर रंग-बिरंगी साड़ियां, कढ़ाईदार सलवार सूट और ट्रेंडी ड्रेस की मांग सबसे ज्यादा है। लोग त्योहार के लिए अपने लिए और परिवार के लिए खरीदारी में जुटे … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय गलोक बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

जामताड़ा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे नाला विधानसभा क्षेत्र के फतनपुर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के पिता स्वर्गीय गलोक बिहारी महतो की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. ज्ञात हो कि पिछले रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के पिता का निधन हो गया था. उनकी आत्मा की शांति के लिए मुख्यमंत्री ने बाघमारा स्थित पाटनपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गलोक बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर गांडे विधायक कल्पना सोरेन … Read More

मंईयां सम्मान योजना के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़, यहां टोकन सिस्टम से हो रहा आवेदन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन और उसमें हुई गलतियों के सुधार के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत की गई है. इससे अब महिलाओं को आवेदन जमा करने और उसमें सुधार कराने में आसानी होगी. पहले जहां आवेदन लेने के लिए दो काउंटर थे, वहीं अब काउंटर की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है. इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है. इसके तहत महिलाओं को एक टोकन और तारीख दी जाएगी, और वे निर्धारित तारीख पर आकर … Read More