चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन
Ranchi : रांची के रिम्स (RIMS) को चार साल बाद नई एमआरआई (MRI) मशीन मिलने जा रही है। ट्रेजरी द्वारा भुगतान के बाद मशीन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, नई MRI मशीन की कीमत करीब 27 करोड़ रुपये है। यह अत्याधुनिक मशीन पूरे शरीर की जांच करने में सक्षम होगी। इससे धमनियों की स्थिति, एमआर स्मैक्ट्रोस्कोपी, एंजियोग्राफी और फंक्शनल एमआरआई की जांच भी आसानी से की जा सकेगी। रिम्स प्रशासन मशीन को ऑपरेट करने के लिए अनुभवी टेक्नीशियन की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि दो महीने में एमआरआई जांच शुरू … Read More