केंद्र ने एजेंसियों को इस तरह से तैनात किया, जैसे मैं सबसे बड़ा आतंकवादी हूं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है. इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. गुरुवार को एक स्कूल के नई बिल्डिंग के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी केंद्रीय एजेंसियों को मेरे खिलाफ इस तरह से तैनात किया गया जैसे कि मैं सबसे बड़ा आतंकवादी हूं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि मैं चोर हूं. क्या बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति चोर है या वह व्यक्ति … Read More

सीएम अरविंद केजरीवाल पर ED ने लिया एक्शन, कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट पहुंच गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में ईडी ने कोर्ट से कहा कि बार-बार समन देने के बावजूद सीएम केजरीवाल पेश नहीं हो रहे हैं. वहीं इस मामले में पीएमएलए कोर्ट में 7 फरवरी को सुनवाई होगी. बता दें कि ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली शराब घोटाले मामले में पूछताछ करना चाहती है. आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल को अब तक 5 समन भेजा जा चुका है. बता दें कि बीते … Read More