मजदूर की मौत के बाद वेंकटेश फैक्ट्री का मुख्य गेट किया जाम, मुआवजे की मांग
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भदानीनगर लपंगा वेंकटेश स्पंज फैक्ट्री में भुरकुंडा पटेल नगर निवासी मनदीप सिंह की काम के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही परिजनों के साथ लोग भदानीनगर पहुंचे और प्रबंधक से न्याय व मुआवजे की मांग की. वार्ता के बाद न्याय व मुआवजा का निष्कर्ष नहीं निकल पाया. जिसके बाद नाराज़ ग्रामीण व परिजनों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाम कर दिया. वहीं शव के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान घटनास्थल पर परिजनों द्वारा गेट भी नहीं खोला जा रहा. फैक्ट्री के किसी अधिकारी … Read More