1530 उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ, मिला प्रमाण-पत्र

देवघर: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत जिले में 1530 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र जेबीवीएनएल ने सौंपा. देवघर डिवीजन अंतर्गत कुल 593 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी हुआ.  इसमें देवघर सबडिविजन में 58, मोहनपुर पीएसएस में 135, जसीडीह सबडिविजन ऑफिस में 120, देवीपुर पीएसएस में 280 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ हुआ है. मधुपर डिवीजन अंतर्गत कुल 536 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिया गया. इसमें मारगोमुण्डा प्रखंड अन्तर्गत आयोजित कैंप में 263 और करौ प्रखंड अंतर्गत 273 बिजली बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण-पत्र सौंपा गया. वहीं सारठ प्रखंड अंतर्गत … Read More