झारखंड बंद के दौरान विपक्षी नेताओं समेत 18,973 गिरफ्तार, शाम में रिहाई

भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ बुलाये गए बंद के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबुलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार , सुबोधकांत सहाय , सुखदेव भगत समेत तमाम बड़े विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। शाम तकरीबन 5.30 बजे राज्यभर में गिरफ्तार बंद समर्थकों को छोड़ दिया गया। झारखंड गठन के बाद अबतक किसी बंद में सर्वाधिक 18,973 बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई थी। बंद के दौरान राजधानी रांची के कांके में बंद समर्थकों ने सुबह सुबह रोड पर टायर जलाकर रोड बाधित करना चाहा, लेकिन पुलिस ने टायर तुरन्त हटा दिया। लोआडीह नामकुम में बंद समर्थकों … Read More