नहीं रहे रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा, पाक के 93 हजार सैनिकों के सरेंडर के थे प्रत्यक्ष गवाह

रायपुर : 1971 के भारत-पाक युद्ध के शौर्यपूर्ण गवाह, रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा का निधन हो गया. 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने रायपुर में अंतिम सांस ली. विंग कमांडर ओझा 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में शामिल रहे थे और भारतीय शांति सेवा मिशनों में भी योगदान दिया था. उनका निधन भारतीय सेना और वायु सेना के लिए एक बड़ा क्षति है. आज सुबह 11:30 बजे महादेव श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुख मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विंग कमांडर एमबी ओझा के निधन पर … Read More

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, भारी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री

रूद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए. इस अवसर पर भक्तों ने “ऊं नम: शिवाय, जय बाबा केदार” के जयघोष के साथ भारतीय सेना के बैंड की धुनों का आनंद लिया. फूलों से भव्य सजाया गया मंदिर इस महत्वपूर्ण समारोह में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे. कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था. सुबह पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष … Read More

आज मिठाइयां बांटने का दिन, भारत-चीन की सेनाएं LAC से पीछे हटीं

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है. यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी. 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था. इस सकारात्मक घटनाक्रम के चलते दोनों पक्ष 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर मिठाइयां बांटने का फैसला किया है. डिफेंस सूत्रों के अनुसार, विवादित क्षेत्रों से सैनिकों, टेंट और अस्थायी संरचनाओं को वापस लिया गया है, जिससे नियमित गश्त पर लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. अब दोनों पक्ष जल्द … Read More

Jammu Kashmir Encounter : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो आतंकवादी ढेर, घुसपैठ का प्रयास नाकाम

कुपवाड़ा : शनिवार को कुपवाड़ा जिले के गुगलडारा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया. ये आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके में तीन से चार आतंकियों के मौजूद होने की संभावना है, जिससे मुठभेड़ अभी भी जारी है. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को सफल बताते हुए कहा कि उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों के चलते आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इस घटनाक्रम की जानकारी साझा की. इस ऑपरेशन … Read More

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा के लाम सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सेना ने कहा कि घुसपैठ की संभावित कोशिश के संबंध में खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय सेना द्वारा 8-9 सितंबर की मध्यरात्रि को सामान्य क्षेत्र लाम, नौशेरा में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था. नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी … Read More

‘सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी’ 6 से, डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल शो के साथ बहुत कुछ होगा खास

रांची: भारतीय सेना के निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर रांची में 6 से 8 सितंबर 2024 तक ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाएगा. जिसमें इंट्री फ्री होगी. इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय जनसमुदाय और युवाओं के साथ सशस्त्र बलों के संबंधों को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है. यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी. लोगों को सेना की कार्यप्रणाली, आधुनिक उपकरणों और उनकी भूमिका को समझने का मौका मिलेगा. इसमें आर्मी बैंड्स, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और युवाओं के लिए प्रेरणादायक स्टाल भी होंगे. जहां … Read More

मिलिट्री ट्रेनिंग में लगी गंभीर चोट पर अब मिलेगी कैडेट्स रीसेटेलमेंट सुविधा, रक्षा मंत्रालय में प्रस्ताव पास  

नई दिल्ली : अब मिलिट्री ट्रेनिंग में अगर कैडेट्स को गंभीर चोट लगती है तो उन्हें रीसेटेलमेंट की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हालांकि इसमें ना डिसएबिलिटी पेंशन देने पर फैसला हुआ है और न ही ईसीएचएस सुविधा का लाभ मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान चोट लग जाने की वजह से मेडिकल आधार पर जो कैडेट्स बाहर हो जाते हैं, उन्हें भी रीसेटेलमेंट (पुर्नस्थापन) सुविधा दी जाएगी. रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. … Read More

मालदीव से भारतीय सैनिकों के पहले बैच की वापसी, अब चीन नौसैनिक रडार लगाने की तैयारी में

माले : मालदीव से भारतीय सैनिकों का पहला बैच वापस लौट गया है. मालदीव की चीन समर्थक मुइज्जू सरकार इसे अपनी जीत के तौर पर प्रचारित कर रही है. इस बीच भारतीय सैनिकों की वापसी पर चीन की भी प्रतिक्रिया आ गई है. चीनी विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर मालदीव की स्वतंत्रता, संप्रभुता और स्वायत्तता का राग अलापा है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मालदीव में तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले बैच के प्रस्थान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने में मालदीव का समर्थन करता है … Read More

अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जामताड़ा के पार्थ घोड़ई ने जीता स्वर्ण पदक, जिले में खुशी का माहौल

जामताड़ा: 17 से 21 फरवरी तक नेपाल के पोखरा में अंतराष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. भारत और नेपाल के तीरन्दाज ने इस खेल में भाग लिया था. भारतीय तीरन्दाजी टीम के टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा में पार्थ घोड़ई (झारखंड), विक्रम सिंह (उत्तराखंड), अजय कुमार (हरियाणा) से प्रतिनिधित्व कर रहे थे. भारतीय तीरन्दाजों ने टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है. पार्थ ने व्यक्तिगत स्पर्धा 50 मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. पार्थो ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय सेना के साथ-साथ जामताड़ा जिला … Read More

बहादुरी : सेना ने बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया, माइनस तापमान में किया रेस्क्यू

गंगटोक : एक बार फिर भारतीय सेना ने बहादुरी की मिसाल दी है. सेना ने पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे पर्यटकों बचा कर दिल जीतने वाला काम किया. घटना बुधवार की है. दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए. भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन भी फंस … Read More