एयर मार्शल

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान बने वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर

New Delhi : आज भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड को एक नया सीनियर लीडर मिल गया है. एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने वेस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाल लिया है. एयर मार्शल मान एक अनुभवी फाइटर पायलट हैं और नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र रह चुके हैं. उन्हें भारतीय वायुसेना में 16 दिसंबर 1989 को फाइटर पायलट के रूप में कमीशन दिया गया था. अब तक वे 3000 घंटे से भी ज्यादा उड़ान भर चुके हैं, वो भी अलग-अलग प्रकार के लड़ाकू विमानों पर. इस नई जिम्मेदारी से पहले वे एयर … Read More

IPL

IPL 2025 फाइनल में दिखेगा देशभक्ति का रंग

Johar Live Desk : BCCI ने IPL 2025 के फाइनल मुकाबले को देशभक्ति के रंग में रंगने का फैसला किया है. BCCI ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) के प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की घोषणा की है. यह निर्णय हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता भरे प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने … Read More

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” की जानकारी राष्ट्रपति को दी। मुलाकात में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन में हुई इस बैठक में राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिक्रिया को एक शानदार … Read More

भारत

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विदेशी रक्षा अताशे को जानकारी देगा भारत

New Delhi : भारत मंगलवार यानि आज दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली में विभिन्न देशों के रक्षा अताशे (डीए) को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तकनीकी विवरण से अवगत कराएगा, जो देश का हाल ही में हुआ आतंकवाद विरोधी सैन्य अभियान है. भारतीय सशस्त्र बल महत्वपूर्ण जानकारी और परिचालन डेटा साझा करेंगे, जिसमें स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों की परफॉर्मेंस और 7 से 10 मई के बीच किए गए स्ट्राइक मिशन के परिणाम शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार इस सत्र में कई घटनाक्रमों पर चर्चा होगी, जिसमें भारत के वायु रक्षा बलों द्वारा चीनी और तुर्किये निर्मित ड्रोनों और पीएल-15 मिसाइलों को नष्ट … Read More

विदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज शाम फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा विदेश मंत्रालय

New Delhi : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय आज शाम 5:30 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. यह प्रेस वार्ता नई दिल्ली में होगी, जहां विदेश सचिव विक्रम मिसरी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उससे जुड़ी घटनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे. बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया था. यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी. इनमें अधिकांश भारतीय पर्यटक थे. भारत ने इस हमले के … Read More

बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जल-थल और वायु सेना के प्रमुखों के साथ अहम बैठक

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी शुक्रवार को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा की. यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया. बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी मौजूद रहे. अधिकारियों ने उभरते सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया. मिली जानकारी के … Read More

सेंसेक्स

भारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 425 अंक लुढ़का

New Delhi : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 424.65 अंक गिरकर 79,910.16 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 24,129.05 पर पहुंच गया. बाजार में यह गिरावट ऐसे समय पर आई है जब हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से जम्मू और पठानकोट सहित कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की … Read More