रद्द

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रांची रेल मंडल का बड़ा फैसला

Ranchi :  आगामी पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल द्वारा 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें यात्रियों को अधिक सीटों की उपलब्धता, आरक्षण में आसानी, भीड़भाड़ से राहत और समय की बचत जैसे कई लाभ प्रदान करेंगी। यह पहली बार है जब रांची मंडल की ओर से किसी एक सीजन में इतनी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन अगस्त से लेकर नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। प्रमुख स्पेशल ट्रेनें और उनका … Read More

विश्वकर्मा

कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

Dhanbad : देशभर में जहां विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है, वहीं धनबाद-हावड़ा के बीच चलने वाली कोलफील्ड एक्सप्रेस में इस पर्व की एक अनोखी छवि देखने को मिलती है। इस ट्रेन में बीते 40 वर्षों से लगातार विश्वकर्मा पूजा होती आ रही है और खास बात यह है कि इस आयोजन के पीछे कोई संस्था नहीं, बल्कि रोजाना सफर करने वाले डेली पैसेंजर्स होते हैं। कोलफील्ड एक्सप्रेस से रोज यात्रा करने वाले यात्री इस ट्रेन को सिर्फ एक सफर का साधन नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। धनबाद के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रहने वाले … Read More

यात्रियों

त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा स्पेशल ट्रेन चलेगी, कई ट्रेनों के ठहराव और रूट में बदलाव

Ranchi :  रेलवे ने त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर 6 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव शामिल हैं। रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रेलवे ने रांची-आरा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08640/08639) चलाने का निर्णय लिया है: 08640 रांची-आरा स्पेशल: 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार रात 8:45 बजे रांची से रवाना होगी और सोमवार सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी। 08639 आरा-रांची स्पेशल: 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर … Read More

14 सितंबर

साहिबगंज को मिली राजधानी एक्सप्रेस की सौगात, अब दिल्ली का सफर आसान

Sahibganj : जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब राजधानी ट्रेन के ज़रिए दिल्ली तक सफर और भी आसान हो गया है। 14 सितंबर से सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02057) का संचालन साहिबगंज होकर शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। अगले दिन, यानी 14 सितंबर को यह ट्रेन दोपहर 12:35 बजे साहिबगंज स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 12:37 बजे भागलपुर की ओर रवाना हो जाएगी। हर शनिवार को मिलेगी ट्रेन सुविधा यह ट्रेन 19 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी। हर … Read More

डीडीयू

डीडीयू से झाझा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछेगी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Patna : भारतीय रेलवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) से झाझा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 17 हजार करोड़ रुपये है। कहां-कहां बनेगी नई लाइन? इस योजना के तहत डीडीयू से किऊल तक तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी, जबकि किऊल से झाझा तक सिर्फ तीसरी लाइन बनाई जाएगी। राजेंद्रनगर से फतुहा के बीच तीसरी लाइन और नेऊरा-जटडुमरी होते हुए फतुहा तक चौथी लाइन का भी निर्माण होगा। क्या हो रही है तैयारी? रेलवे इंजीनियरिंग स्केल प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें यह … Read More

रेलवे ने किया 380 गणपति स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, बिहार के लिए भी 12000 से ज्यादा त्योहारी ट्रेनें

Johar Live Desk : त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 2025 के लिए बड़ी तैयारी की है। रेलवे ने इस बार रिकॉर्ड 380 गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे खासकर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। गणपति स्पेशल ट्रेनों में इस बार नया रिकॉर्ड 2023 में जहां 305 गणपति स्पेशल ट्रेनें चली थीं, वहीं 2024 में ये संख्या बढ़कर 358 हुई। लेकिन 2025 में इसे और बढ़ाते हुए 380 कर दिया गया है। मध्य रेलवे चलाएगा सबसे ज्यादा – 296 ट्रेनें … Read More

CCTV

484 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, यात्रियों की सुरक्षा होगी और मजबूत

New Delhi : भारतीय रेलवे अब यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अत्याधुनिक आईपी-आधारित CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इस नई प्रणाली की खास बात यह है कि यह कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस होंगे और अपराध व शरारती गतिविधियों पर नजर रखने में बेहद कारगर साबित होंगे। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने बताया कि दक्षिण रेलवे के छह मंडलों के 484 स्टेशनों पर यह प्रणाली लागू की जाएगी। इसमें 441 डी और ई श्रेणी के स्टेशन और 43 ए, बी, सी श्रेणी के स्टेशन शामिल … Read More

वंदे भारत

रांची से पुरी समेत कई रूटों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Ranchi : रांची से पुरी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इस पर क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेजा है। हटिया से चल रही तपस्विनी एक्सप्रेस में भीड़ और समय सारणी की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई होगी। यात्री संघों ने रांची-पुरी रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी और सांसद खीरु महतो ने पहले भी फरवरी 2024 और 2025 में यह मांग की थी। पुरी में पर्यटन और भुवनेश्वर में पढ़ने वाले … Read More

PM

PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन

Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने स्वयं रवाना किया, जबकि माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत डिजिटल माध्यम से की गई। #WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से ज़्यादा है और इसमें 16 स्टेशन हैं। (सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/LjPJoK8kh3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025 इस मौके पर कर्नाटक … Read More

लोटापहाड़ स्टेशन

झारखंड में इस रूट की रेलवे लाइन 9 से 25 अगस्त तक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Ranchi : झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के लोटापहाड़ स्टेशन के पास 9 से 25 अगस्त तक रेलवे लाइन ब्लॉक रहेगा। इस दौरान परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में जरूरी काम किए जाएंगे। लाइन ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा टाटा-राउरकेला मेमू ट्रेन 9, 12, 16, 19 और 23 अगस्त को रद्द रहेगी। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को नहीं चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 12, 19 और 26 अगस्त और ऋषिकेश से 9, 16 और 23 अगस्त को टाटानगर नहीं आएगी। ये ट्रेनें अब अपने बदले मार्ग से चलेंगी।  … Read More