पायलट ट्रेनिंग

झारखंड के पायलट की दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

Johar Live Desk : दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक विमान दुर्घटना हो गई, जिसमें झारखंड की राजधानी रांची के 20 वर्षीय युवक पीयूष पुष्प की मौत हो गई। पीयूष वालकैन एविएशन इंस्टिट्यूट में पायलट बनने का प्रशिक्षण ले रहा था। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल पीयूष को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर का रहने वाला था और जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था। वह शिक्षक … Read More

ऑपरेशन सिंधु

ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

Johar Live Desk : ईरान और इज़रायल के बीच सात दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की है। इस अभियान के पहले चरण में 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। इन सभी छात्रों को पहले ईरान से आर्मेनिया ले जाया गया, फिर वहां से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए नई दिल्ली लाया गया। यह उड़ान गुरुवार रात करीब 3:43 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। इस समूह में 94 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं, जबकि 16 अन्य राज्यों से हैं। इनमें 54 छात्राएं भी … Read More

कनाडा

कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

Johar Live Desk : कनाडा के अल्बर्टा में कनानास्किस में 51वां G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन एक ऐसे समय हो रहा है जब ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है, जिसने सम्मेलन की गंभीरता को बढ़ा दिया है। Landed in Calgary, Canada, to take part in the G7 Summit. Will be meeting various leaders at the Summit and sharing my thoughts on important global issues. Will also be emphasising the priorities of the Global South. pic.twitter.com/GJegQPilXe — … Read More

तेहरान

तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

New Delhi : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने वैश्विक चिंता को बढ़ा दिया है। लगातार हो रहे हमलों से हालात बेहद नाजुक हो गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। दूतावास ने कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग सतर्क रहें, अनावश्यक गतिविधियों से बचें, और दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। ⚠️ All … Read More

रूस

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय मूल का फौजी शहीद

Trichur : रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहे बिनिल नामक एक भारतीय मूल का फौजी शहीद हो गया. वहीं, एक अन्य के घायल होने की खबर है. मृतक की पहचान केरल के त्रिचूर जिले के बिनिल के रूप में हुई है. बिनिल के रिश्तेदार सनीश ने बताया कि बिनिल की मौत हो गई है, जबकि उनके एक अन्य रिश्तेदार जैन टीके घायल हो गए हैं और उनका इलाज मॉस्को में चल रहा है. हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. सैन्य सहायता सेवा में कार्यरत थे बिनिल सनीश के अनुसार, भारतीय दूतावास … Read More

म्यांमार में फर्जी नौकरी के झांसे में फंसे 6 भारतीय नागरिकों की घर वापसी, दूतावास ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय दूतावास ने म्यांमार के मायावडी इलाके में फंसे 6 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत वापस भेजने का निर्णय लिया है. दूतावास ने जानकारी दी कि इन नागरिकों को स्थानीय थाना पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें जल्द ही भारत भेजा जाएगा. फंसे हुए भारतीय नागरिक ये 6 भारतीय नागरिक नौकरी के झांसे में म्यांमार के मायावडी इलाके में फंस गए थे, जहां धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियां चल रही हैं. दूतावास ने पुष्टि की कि इन नागरिकों के नाम अजय कुमार, मुस्तफा, सुखचैन, बचू मणिकांत, समीर अहमद और कुलदीप हैं. जानकारी के अनुसार, जुलाई 2024 से … Read More

मलेशिया में ढाई महीने से फंसे झारखंड के श्रमिकों ने की वतन वापसी की मांग

रांची: मलेशिया में काम करने गए झारखंड के 41 श्रमिक ढाई महीने से फंसे हुए हैं और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है. इन श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है और वे अब भारत सरकार और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इन श्रमिकों ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि वे डेढ़ महीने तक कंपनी के अंदर ही फंसे रहे और इसके बाद वे एक महीने से मलेशिया में भारतीय दूतावास में बैठे हैं. इन श्रमिकों का कहना है कि दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया … Read More

Israel Lebanon Conflict: फिलहाल लेबनान जाने से बचें भारतीय, युद्ध की आशंका के बीच इंडियन एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच लेबनान वर्तमान में युद्ध का केंद्र बन गया है. हाल के दिनों में, इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके हजारों ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. हिजबुल्लाह भी अपने ठिकानों की रक्षा के लिए सक्रिय है और पीछे हटने के मूड में नहीं है. इजरायल के सेना प्रमुख जनरल हरजी हालेवी ने स्पष्ट किया है कि हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए हवाई हमले जारी रहेंगे, और अगर आवश्यक हुआ, तो जमीनी कार्रवाई भी की जाएगी. इससे यह संकेत मिलता है कि इजरायली … Read More

बांग्लादेश में फंसे रांची के मनीष चौधरी ने लगाई मदद की गुहार

रांची : बांग्लादेश के रंगपुर के मुल्ला टोल पाकर मठ इलाके में अपने परिवार के साथ रहनेवाले रांची के मनीष चौधरी सहमे हुए हैं. इनके साथ एलएंडटी कंपनी में वहां काम कर रहे 150 से अधिक लोग भी दहशत में हैं. एलएडंटी कंपनी में कार्यरत मनीष चौधरी अपनी पत्नी स्वाति चौधरी व दो पुत्रियों के साथ मुल्ला टोल पाकर मठ में रहते हैं. वहां एलएंडटी का निर्माण कार्य चल रहा हैं. लगा रहे हैं मदद की गुहार बांग्लादेश में तख्त पलट की घटना से मनीष समेत उनके परिवार के अन्य लोग भयभीत हैं. ये लगातार भारतीय दूतावास से मदद के … Read More