आरयू के पूर्व वीसी अमर कुमार चौधरी कांग्रेस में शामिल, पिता भी थे विधायक
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव अमर कुमार चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान केशव महतो कमलेश ने माला पहनाकर और कांग्रेस की अंगपट्टिका सौंपकर उनका स्वागत किया. केशव महतो ने कहा कि अमर चौधरी के पिता स्व जागेश्वर चौधरी एक प्रतिष्ठित विद्यालय के प्राध्यापक और विधायक रहे हैं. जिन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को देखते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि चौधरी ने इसी विरासत को आगे बढ़ाने … Read More