PM मोदी SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन

Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन के तिआंजिन शहर का दौरा करेंगे, जहां वे 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी सम्मेलन के दौरान कुछ अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी कर सकते हैं। शिखर सम्मेलन की शुरुआत 31 अगस्त को एक स्वागत भोज से होगी और मुख्य बैठक 1 सितंबर को होगी। SCO … Read More

PM नरेंद्र

चीन दौरे पर जा सकते हैं PM मोदी

New Delhi : PM नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। अगर यह यात्रा होती है, तो यह गलवान घाटी में 2020 की झड़प के बाद उनकी पहली चीन यात्रा होगी। इससे भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण रिश्तों में सुधार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस यात्रा की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मोदी इससे पहले 30 अगस्त को जापान की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां वे भारत-जापान द्विपक्षीय … Read More

जयशंकर

चीन दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

Johar Live Desk : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले हुई। इस दौरान जयशंकर ने सीमा विवाद समेत द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। Called on President Xi Jinping this morning in Beijing along with my fellow SCO Foreign Ministers. Conveyed the greetings of President Droupadi Murmu & Prime Minister @narendramodi. Apprised President Xi of the recent development of our bilateral ties. Value the guidance of… pic.twitter.com/tNfmEzpJGl — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 15, … Read More

एस. जयशंकर

पांच साल बाद चीन गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Johar Live Desk : भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पांच साल बाद चीन पहुंचे, जहां उन्होंने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। जयशंकर ने इस मुलाकात को “सकारात्मक” बताया और कहा कि भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता को लेकर चीन को समर्थन देने का वादा किया है। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर करने पर ध्यान दिया। मुझे भरोसा है कि मेरी इस यात्रा के दौरान हुई बातचीत आगे चलकर अच्छे नतीजे देगी।” Glad to meet SCO SG Nurlan Yermekbayev in Beijing today. Discussed the … Read More