मोदी

पटना में 2 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, अगले दिन कटिहार में चुनावी सभा

Patna : PM नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना आएंगे और एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जुटी हुई है। रोड शो शाम 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होगा। रूट इस प्रकार है: दिनकर गोलंबर → नाला रोड → ठाकुरबाड़ी रोड → बारी पथ → बाकरगंज → गांधी मैदान के पास रोड शो उद्योग भवन में समाप्त होगा। इसके अगले दिन, 3 नवंबर को पीएम मोदी कटिहार में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि पीएम … Read More

सूर्या हांसदा

ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

Godda : गोड्डा जिला के ललमटिया इलाके का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। सोमवार की सुबह पुलिस की गोली से मारा गया है। एनकाउंटर से पूर्व पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए उसके बताएं जगह पर पुलिस फोर्स के साथ ले जा रही थी। लेकिन, जंगली इलाके में सूर्या हांसदा के गुर्गों ने पुलिस को टारगेट कर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के चंगुल से सूर्या भागने लगा और पुलिस की गोली से मारा गया है। गिरफ्तारी के बाद हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सूर्या हांसदा को रविवार को गोड्डा … Read More

बेरमो से अनूप सिंह ने जीता विधानसभा चुनाव

रांची: बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है. उनके खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी रविन्द्र कुमार पांडेय थे.

देवघर : पहले चरण में राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान आगे

देवघर: पहले चरण के मतगणना के बाद देवघर विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सुरेश पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नारायण दास से 6081 वोट से आगे चल रहे हैं. पहले चरण की काउंटिंग में किसे मिले कितने वोट नारायण दास (भाजपा) : 3331 सुरेश पासवान (राजद) : 9412 बसंत कुमार आनंद (निर्दलीय) : 121 बजरंगी महथा (निर्दलीय) : 249 ज्ञान रंजन (बसपा) : 228 अंग्रेज दास (जेएलकेएम) : 161 कामेश्वर नाथ दास (निर्दलीय) : 82 NOTA : 211 Also Read: पहले राउंड में आईएनडीआईए की खराब शुरुआत, कल्पना सोरेन, विनोद महतो चल रहे पीछे, जयराम भी पिछड़े

अपराधिक रवैया अपना रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी, एसपी से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा: सीता सोरेन

जामताड़ा: मतदान आरंभ होने में अभी कुछ ही घंटे बाकी हैं. वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं को रिझाने से लेकर उन्हें धमकाने तक के समाचार प्रकाश में आ रहे हैं. मंगलवार देर शाम को अपने आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पर अपराधिक प्रवृत्ति अपने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. सीता सोरेन ने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही इरफान अंसारी का सोशल मीडिया पर जो बयान आया है उससे उनके अंदर जो भय है वह साफ दिखाई दे … Read More

चंपाई की लिट्टीपाड़ा में जनसभा, बीजेपी की सरकार बनने का दावा, आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा का किया वादा 

लिट्टीपाड़ा: भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज लिट्टीपाड़ा में भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने संथाल परगना की जनता के मूड को स्पष्ट रूप से जाहिर किया, जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि इस बार झारखंड में बीजेपी/एनडीए की सरकार बनने जा रही है. चंपाई सोरेन ने सभा में कहा, “इस बार गठबंधन सरकार की विदाई तय है, और बीजेपी की सरकार आ रही है.” उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने आदिवासियों के अस्तित्व और संस्कृति … Read More

सारठ में भाजपा की विशाल जनसभा, जनता के उत्साह ने बनाया माहौल गरम

सारठ: सारठ विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर मैदान में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशाल जनसभा आयोजित की गई. भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है. सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने झारखंड में विकास और स्थिर सरकार देने के अपने वादे को दोहराया. उन्होंने कहा कि जनता का जोश यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आगामी 20 नवंबर को होने वाला मतदान केवल औपचारिकता है. भाजपा नेताओं का दावा है कि 23 नवंबर को झारखंड में एनडीए की … Read More

Jharkhand Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, रोड शो में उमड़ पड़ा हुजूम

देवघर: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का दौर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भा.ज.पा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के समर्थन में देवघर के सारवां प्रखंड में जोरदार प्रचार किया. अक्षरा के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जिनमें उनके फैंस और भाजपा समर्थक शामिल थे. उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़ अक्षरा सिंह के देवघर पहुंचने से पहले ही सारवां और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में सड़क किनारे हजारों लोग खड़े थे, ताकि वे भोजपुरी स्टार का रोड शो मिस न … Read More

राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है: अर्जुन मुंडा

देवघर: सारठ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को हरिपुर (सारठ प्रखंड) पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आपके उत्साह को देख कर कह सकता हूं कि 20 तारीख को चुनाव महज औपचारिता होगी. राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है. सारठ के झामुमो प्रत्याशी, एक तरफ इनका नाम है और दूसरी तरफ राज्य सरकार के लोगों को चूना लगा रही है. झामुमो ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है, जो यहां की रोटी-बेटी और माटी के साथ समझौता कर रही … Read More

यहां बंटी बबली की सरकार चल रही है: हेमंत विश्व शर्मा

बोकारो:  जिला के बेरमो विधानसभा के जैना मोड में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडे के आमसभा में संबोधित करने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा पहुंचे. उन्होंने हेमंत सरकार पर बरसते हुए कहा कि यहां बंटी बबली की सरकार चल रही है जो युवाओं को छलने का काम किया है यहां आलमवीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोगों सरकार में होना दुर्भाग्य की बात है. इन्हीं लोगों के चलते बांग्लादेशी घुसपैठिया आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है. विश्व शर्मा ने कहा काटोगे तो बटोगे वही आलमगीर आलम एवं इरफान अंसारी पर जमकर बरसे. … Read More