4,500 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ 115 फैकल्टी के भरोसे, 191 पद रिक्त
Dhanbad : झारखंड का सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक तकनीकी संस्थान बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सिंदरी इस समय गंभीर शैक्षणिक संकट से गुजर रहा है। देश का आज़ादी के बाद स्थापित पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज आज शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि करीब 4,500 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ 115 शिक्षकों के भरोसे चल रही है। बीआईटी सिंदरी में शिक्षकों के लिए कुल 306 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में इनमें से 191 पद खाली पड़े हैं। संस्थान में अभी केवल 83 नियमित शिक्षक, 25 कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर और 7 नीड-बेस्ड फैकल्टी कार्यरत हैं। शिक्षकों … Read More