मिथिला को मिली पहली महिला DIG

Bihar : मिथिला की पहली महिला DIG के रूप में स्वप्ना गौतम मेश्राम ने पदभार संभाल लिया है. दरभंगा, मधुबनी, और समस्तीपुर जिलों में महिलाओं, बच्चों और अपराध नियंत्रण जैसे मामलों के खिलाफ ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. यह भी कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. मूल रूप से महाराष्ट्र की रहनेवाली स्वप्ना गौतम मेश्राम 2011 बैच की IPS अधिकारी है. मिथिला से पहले पटना में एसपी के पद पर कार्यरत थीं. नए पद पर आते ही उन्होंने डायल 112 को 15 मिनट के अंदर गंतव्य स्थल पर पहुंचाने का भी संकल्प लिया. साथ ही गश्ती तथा ट्रैफिक … Read More

Online जमीन रजिस्ट्री और रिकॉर्ड में अब नहीं होगी दिक्कत… जानिये क्यों

Bihar : जमीन-बिक्री को लेकर बिहार सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है. जिसमें जमीन की खरीद-बिक्री होने पर विक्रेता के हिस्से का रकबा तत्काल घटेगा ओर जमाबंदी के लिए खरीदार को अलग से अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसको लेकर सरकार ने कई निर्देश जारी किया हैं. मंत्री रत्नेश सदा ने संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था जल्द लागू करने को कहा हैं. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इसके लिए निबंधन विभाग और राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर को जोड़ा जा रहा हैं. पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत संपतचक, फतुहा और सकरा निबंधन कार्यालयों … Read More

बिहार में क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी जोरों पर, जानें कब तक पूरा होगा स्टेडियम

बिहार: बिहार सरकार खेलों के क्षेत्र में सुधार के लिए तत्पर हैं, और राज्य में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा हैं. नवंबर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की सफल मेज़बानी के बाद, राज्य सरकार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स-2025 की तैयारी में जुटी हैं. इस कड़ी में, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने हाल ही में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने राजगीर में बन रहे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम जून 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया. कुमार रवि ने बैठक के दौरान बताया कि बिहार … Read More

सड़क हादसे में जख्मी हुए मंत्री रत्नेश सदा, जानें पूरा मामला

बिहार: बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के बलिया सिमर गांव के पास हुई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे. इस दौरान एक ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे घायल हो गए. मंत्री रत्नेश सदा को पैर और सिर में चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. साथ ही मंत्री के चार गार्ड भी इस हादसे में घायल हुए, जिन्हें भी अस्पताल में इलाज दिया गया. एक … Read More

बिहार सरकार ने 2025 के लिए 89 दिन की छुट्टियों वाला अवकाश कैलेंडर जारी किया

पटना: बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 2025 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 89 दिन की छुट्टियां शामिल हैं. इसमें 52 रविवार और 37 त्योहारों की छुट्टियां हैं, जबकि 22 ऐच्छिक अवकाशों की सूची भी जारी की गई है, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार तीन छुट्टियां चुन सकते हैं. कैलेंडर के मुताबिक, 2025 में सरकारी कर्मचारियों को करीब तीन महीने की छुट्टियां मिलेंगी. हर रविवार के साथ 37 त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं, जिससे कर्मचारी अपनी योजनाओं को सही तरीके से बना सकेंगे. अक्टूबर 2025 में सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक 10 … Read More

सरकार ने जल संसाधन योजनाओं की समीक्षा, किसानों और बाढ़ प्रभावितों को दी प्राथमिकता

पटना: बिहार में बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल संसाधन विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक में विभाग की चल रही परियोजनाओं के क्रियान्वयन, बजट आवंटन और व्यय की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य सचिव और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के किसानों और बाढ़ से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मिल सके. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के … Read More

मिड डे मील की मॉनिटरिंग में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

बिहार: बिहार सरकार ने शिक्षा की क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया हैं. बिहार सरकार की शिक्षा विभाग की ओर से नये साल के शुरुआती दिनों से ही मिड डे मील योजना (मध्याह्न भोजन) की निगरानी IVRS की जगह अब ई शिक्षा कोष की द्वारा किया जाएगा. इसके बारे में मिड डे मिल योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ई शिक्षा कोष के माध्यम से ही मिड डे मिल भोजन की निगरानी करने का निर्देश दिया हैं. नए नियमों के तहत आंकड़े भेजने का समय निर्धारित इस बदलाव के तहत, अब विद्यालयों को हर … Read More

BPSC परीक्षा दोबारा कराने पर फैसला आज, मुख्य सचिव से मिलने जा रहा है अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

BPSC Re-Exam : BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल आज 30 दिसंबर को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मिलने जा रहा है. इस मुलाकात में परीक्षा दोबारा कराने पर फैसला लिया जाएगा. रविवार को भी मुख्य सचिव ने बुलाया था बता दें कि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक परीक्षा दोबारा नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे. मालूम हो कि रविवार को भी मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन लाठीचार्ज और अन्य विवादों के कारण छात्र नहीं पहुंच पाए. अब खबर … Read More

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद आज बिहार में चक्का जाम, देखें वीडियो

पटना : बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत कुमार के आह्वान पर जुटे अभ्यर्थियों पर देर शाम लाठीचार्ज हो गया. इसमें कुछ छात्र घायल भी हुए हैं. इसके विरोध में आज सोमवार को बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया गया है. आइसा ने BPSC अभ्यर्थियों के पक्ष में बिहार में चक्का जाम आंदोलन का आइसा ने ऐलान किया है, जिसका समर्थन माले ने भी किया है. बता दें कि BPSC परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलन … Read More

खान सर ने रि-एग्जाम की मांग की, बोले-पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल और अब BPSC गिर गया

पटना : प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे शिक्षक खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से दोबारा परीक्षा कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि आयोग जितनी भी कठिन परीक्षा ले, उसे हम चुनौती नहीं देंगे, लेकिन हम केवल ये मांग कर रहे हैं कि परीक्षा में बच्चों के सवाल न पूछे जाएं. खान सर ने यह भी कहा कि उनके क्लास टेस्ट के सवाल इससे कहीं ज्यादा मुश्किल होते हैं. खान सर ने आगे कहा कि बिहार में हाल ही में कई समस्याएं सामने आईं हैं, जैसे देश की GDP गिरना, पुल का गिरना और … Read More