बालू

बालू के अवैध खनन पर नकेल कसेगी नीतीश सरकार

Patna : बिहार में बालू के अवैध खनन और परिवहन की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यह अवैध गतिविधियाँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. कई मामलों में तो सरकारी बंदोबस्तधारी ही अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने कड़ा निर्णय लिया है कि यदि कोई बंदोबस्तधारी अवैध बालू खनन में पकड़ा जाता है, तो उसका ठीका रद्द कर दिया जाएगा. प्रदेश के उप सीएम और खान एवं भू-तत्व मंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक … Read More

BPSC परीक्षा मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में आज फिर टल गई

Patna : बिहार हाईकोर्ट में 70वीं BPSC परीक्षा में कथित धांधली के मामले में सुनवाई आज 15 जनवरी को फिर टल गई. अब इस मामले की सुनवाई कल यानी 16 जनवरी को होगी. इससे पहले 14 जनवरी को भी सुनवाई टल गई थी. याचिका पर जस्टिस एएस चंदेल की एकलपीठ सुनवाई करेंगे, जिसमें पप्पू कुमार और अन्य ने बिहार की 70वीं सिविल प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की जांच और परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की है. क्या है याचिका में इस याचिका को वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत दायर किया है, जिसमें परीक्षा को … Read More

अनशन

PK के अनशन खत्म करने के लिए राज्यपाल की पहल…कहा कि

Patna : जन सुराज के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. उनकी मुख्य मांग है कि BPSC द्वारा आयोजित 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द किया जाए. प्रशांत किशोर का आरोप है कि परीक्षा में पारदर्शिता और न्याय का अभाव है, जिससे छात्र समुदाय में आक्रोश फैला हुआ है. सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए अनशन को खत्म कराने की पहल की. राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अपील की कि वह छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन भेजें, ताकि इस मामले का समाधान … Read More

ट्रैफिक

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान

Bihar : बिहार में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है महंगा. राज्य के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब AI की मदद से हेलमेट न पहनने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जाएगी. इसके लिए राज्य के 26 जिलों के 72 प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से ऑटोमेटिक चालान काटे जाएंगे. यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी. सख्ती से लागू होंगे यातायात नियम परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के नागरिकों की सुरक्षा … Read More

मशाल

मशाल बिहार : खेल में नई उम्मीदें और अवसर, जल्द कर लें रजिस्ट्रेशन

Bihar : बिहार सरकार ने खेल क्षेत्र में नए अवसर और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘मशाल बिहार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम के तहत, राज्यभर के 14 से 16 वर्ष तक के लगभग 60 लाख बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो 7 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन ठंड के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है. प्रोफेशनल ट्रेनिंग के अवसर इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित होने वाले बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, और इसकी पूरी लागत बिहार सरकार उठाएगी. सरकार का उद्देश्य … Read More

CM

CM नीतीश आज दरभंगा को देंगे करोड़ों की सौगात

Darbhanga : CM नीतीश कुमार आज अपने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत दरभंगा पहुंचेंगे. इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत 2000 करोड़ रुपये से अधिक है। CM का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगा, क्योंकि इन योजनाओं से क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। CM ने 134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास करने वाले हैं. यह परियोजना दरभंगा शहर को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने में मदद करेगी। फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल … Read More

बिहार

बिहार में इस दिन से शुरू हो जाएगा मेगा Job फेयर, कर ले तैयारी

Bihar : बिहार में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का आगाज होने जा रहा है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा राज्य के पांच जिलों में एक मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा. पहले चरण में यह जॉब फेयर 16 जनवरी से शुरू होगा और इसका उद्देश्य लगभग 1950 युवाओं को रोजगार प्रदान करना है. यह रोजगार मेला राज्य के सरकारी ITI के कैंपस में आयोजित होगा. रोजगार मेले की तारीखें और स्थान पटना (16 जनवरी) रोहतास (17 जनवरी) सीवान (18 जनवरी) भागलपुर (20 जनवरी) सुपौल (21 जनवरी) इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छात्र … Read More

परीक्षा

BPSC परीक्षा होगी रद्द! बिहार के मंत्री का बड़ा बयान

Patna :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज एक अहम बयान देते हुए कहा कि BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द हो सकती है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है, क्योंकि पूरे मामले की जांच चल रही है. यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो परीक्षा रद्द कर दी जाएगी. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर भारी विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कांग्रेस और लेफ्ट जैसे … Read More

शिक्षकों

14 शिक्षकों को किया गया गिरफ्तार, जानिये क्यों

Bihar : बिहार के शिक्षक भर्ती विभाग पर एक बार फिर से सवाल उठाते दिख रहे हैं. हाल ही में पूर्वी चंपारण के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनात 14 शिक्षक फर्जी अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करते पाए गए. इन शिक्षकों की पहचान और कागजात की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. निगरानी विभाग की कारवाई निगरानी विभाग की कारवाई में यह सामने आया कि इन सभी शिक्षकों ने बिहार टीईटी (BETET) के फर्जी अंक प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल की थी. इन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर … Read More

BPSC

BPSC मामले में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

Patna : BPSC की परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आज पटना के कई प्रमुख स्थानों पर जाम लगा दिया, जिससे शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारियों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. इस घटनाक्रम में कई छात्र घायल हो गए. छात्रों का आरोप है कि BPSC परीक्षा में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं बढ़ रही हैं, जिससे … Read More