CM

CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

Patna : CM नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित लॉक कैनाल बैंक पर निर्मित सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना राज्य सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस अवसर पर CM ने कहा कि राज्य सरकार नहरों, बांधों, नदियों एवं तटबंधों के किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रही है, ताकि पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम की जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा, “सौर ऊर्जा से कार्बन उत्सर्जन … Read More

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर रे’प-मौ’त मामला : मृतका की मां के लिए नौकरी की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में 11 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आज यानी बुधवार को 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल करीब 45 मिनट तक राजभवन में रहा। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में बच्ची से रेप मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।#MuzaffarpurCase #KudhniIncident #RajeshRam #CongressBihar #BiharNews #ChildSafety #JusticeForVictim… pic.twitter.com/pBx942x8xR — FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June … Read More

इंस्पेक्टर

तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सेवा से बर्खास्त… जानिए क्यों

Patna : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 47 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें हजारों नए पदों का सृजन और एक भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर (DI) की सेवा समाप्ति शामिल है। DI को किया बर्खास्त कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पटना के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जितेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे और वे लंबे समय से निलंबित चल रहे थे। निलंबन के दौरान भी वे अपने निर्धारित … Read More

कैबिनेट

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, क्या-क्या… जानें

Patna : मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आज यानी मंगलवार को CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में राज्य सरकार के तमाम विभागों से जुड़े कुल 47 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में CM के साथ सभी प्रमुख विभागों के मंत्री मौजूद रहे। Also Read : सिरम टोली रैंप विवाद: ST आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने किया स्थल का निरीक्षण Also Read : अवैध हथियार के साथ पुलिस ने दो को दबोचा, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद Also Read : राजधानी में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, पत्रकार के … Read More

NCP

NCP युवा मोर्चा के नेता ने PM को लिखा पत्र, की यह मांग

Jamshedpur : NCP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पूरे देश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बिहार सरकार द्वारा गठित स्वर्ण आयोग एक सराहनीय पहल है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण जाति के लोगों को मदद मिलेगी। डॉ. पांडेय ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने यह आयोग बनाकर एक सकारात्मक कदम उठाया है, जिससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो केवल उच्च जाति में जन्म लेने के कारण सरकारी मदद से वंचित रह जाते … Read More

कांग्रेस

रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त पर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को मीर चौक पर कांग्रेस ने CM नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने किया, जिसमें विधायक आबिदुर रहमान भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और बच्ची की मौत के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर … Read More

24.21

24.21 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक आउटडोर शूटिंग रेंज

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि नालंदा जिले के कल्याण विगहा में 25 मीटर और 50 मीटर के आधुनिक शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए 24.21 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह नया शूटिंग रेंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण विगहा स्थित पहले से मौजूद 10 मीटर के इनडोर शूटिंग रेंज से सटे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बनाया जाएगा। अब पूरी होगी शूटिंग रेंज की अधूरी कड़ी सम्राट चौधरी ने कहा कि कल्याण विगहा का इनडोर शूटिंग रेंज देश का दूसरा सबसे अच्छा … Read More

CM

पटना में बनेगा 264 करोड़ का कॉलेज, CM ने किया शिलान्यास

Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी शनिवार को पटना में नए भवन का शिलान्यास किया। यहां नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) परिसर में बनने वाले तिब्बी (यूनानी) मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है। यह कॉलेज करीब 10 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 264 करोड़ रुपये है। CM के साथ इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दोनों उपCM तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी कॉलेज नया कॉलेज पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें पांच मंजिला भवन के साथ 200 बिस्तरों वाला यूनानी अस्पताल भी … Read More

उच्च

सरकार ने उच्च जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोगों का किया पुनर्गठन… जानें कौन बने अध्यक्ष

Patna : बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक अहम अधिसूचना जारी करते हुए उच्च जाति आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का पुनर्गठन कर दिया है. इस पुनर्गठन के तहत दोनों आयोगों में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है. उच्च जाति आयोग के उपाध्यक्ष JDU नेता अधिसूचना के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनके साथ JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद को आयोग … Read More

बिहार

बिहार में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा पुनौरा धाम मंदिर

Patna : बिहार में माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले पुनौराधाम को अब अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक निर्णय को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 में संशोधन कर तत्काल प्रभाव से अध्यादेश जारी कर दिया है. इस संशोधन के तहत अब पुनौराधाम मंदिर की सारी भूमि और परिसंपत्तियों का प्रशासन राज्य सरकार के अधीन होगा. इसके साथ ही मंदिर का संचालन कर रही पूर्व न्यास समिति को भंग कर दिया गया है. हालांकि मंदिर के वर्तमान महंथ को सरकार द्वारा गठित नई समिति में स्थान दिया जाएगा. यह … Read More