बिहार में क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी जोरों पर, जानें कब तक पूरा होगा स्टेडियम

बिहार: बिहार सरकार खेलों के क्षेत्र में सुधार के लिए तत्पर हैं, और राज्य में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा हैं. नवंबर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की सफल मेज़बानी के बाद, राज्य सरकार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स-2025 की तैयारी में जुटी हैं. इस कड़ी में, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने हाल ही में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने राजगीर में बन रहे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम जून 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया. कुमार रवि ने बैठक के दौरान बताया कि बिहार … Read More

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल

पटना: पटना के फतूहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक बर्थडे पार्टी कर बाइक से घर लौट रहे थे. घटना के अनुसार, सूर्या कुमार (17), विवेक कुमार (18) और गौतम कुमार (16) बाइक पर सवार होकर बख्तियारपुर से जेठुली गांव वापस जा रहे थे, तभी उनकी बाइक NH-30 पर सुपंचक गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई. हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए. मौके पर ही सूर्या और … Read More

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा में 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया

दरभंगा: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से 100 करोड़ रुपये के जीएसटी हेराफेरी मामले में बिहार के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को गिरफ्तार किया हैं. यह गिरफ्तारी दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव में की गई. गिरफ्तार किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट विपिन झा और आशुतोष झा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स के जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की. अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया और दरभंगा पुलिस की मदद से वंसारा गांव में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद, अरुणाचल … Read More

BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर कल गांधी मैदान में छात्र संसद आयोजित करेंगे प्रशांत किशोर

पटना: बीपीएससी (BPSC) के अभ्यर्थियों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि रविवार, 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में उन सभी बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ-साथ छात्र भी शामिल होंगे, जो 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशांत किशोर ने छात्रों के बीच यह पुष्टि की है कि यह प्रदर्शन गांधी जी की मूर्ति के पास दोपहर 12 बजे से होगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के साथ … Read More

रुपये के विवाद में युवक की गई जान, परिजनों का आरोप – दोस्त ने किया खौफनाक कांड

मधेपुरा: मधेपुरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के भेलवा नहर किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरिद्वार टोला निवासी 21 वर्षीय राजदीप कुमार उर्फ बाबू साहब के रूप में हुई है. क्या है पूरा मामला राजदीप की हत्या रुपये के लेन-देन के विवाद में हुई है. मृतक के मौसा बमशंकर भगत ने बताया कि राजदीप ने पड़ोसी युवक शिवम कुमार को एक महीने पहले 60 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब शिवम ने पैसे वापस नहीं किए, तो राजदीप ने 25 दिसंबर … Read More

IAS संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार सुबह आईएस संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी हैं. ईडी की टीम ने खासतौर पर पुल निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटल पर कार्रवाई की. इस छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं और किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सारे सरकारी पदों से हटाए गए आईएएस संजीव हंस और उनके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ ईडी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले … Read More

नवंबर में होने वाली थी BPSC शिक्षक की शादी, गंगा नदी में डूबने से मौ’त; किसी ने नहीं की मदद

 पटना:  बिहार के पटना में दानापुर के गंगा नदी में डूबने से एक BPSC शिक्षक की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि शिक्षक अपने अन्य शिक्षक साथियों के साथ नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे. तभी सामने से आ रही नाव से टक्कर हो गयी. जिसकी वजह से वे पानी में गिर गए. शिक्षक के लाख चिल्लाने के बावजूद किसी ने उनकी साहयता नहीं की. मृतक शिक्षक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है. अविनाश सरथुआ पटना के निवासी है जो उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटा कासिमचक में शिक्षक थे. उनकी साथी शिक्षका … Read More