विधानसभा

बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी का किया गठन

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी मिली है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। इस कमेटी में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में नेता मदन मोहन झा को शामिल किया गया है। इनके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सदस्य बनाया गया है। कमेटी के प्रमुख सदस्यों में जितेंद्र गुप्ता, शकील ओ ज़मान अंसारी, … Read More

वोटर अधिकार

बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

Patna : बिहार की सियासत इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा को लेकर गर्म है। मंगलवार को इस यात्रा के दसवें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफिले में नजर आईं। खास बात यह रही कि इस बार यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने भी भागीदारी की, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सुपौल से दोबारा शुरू हुई यात्रा का माहौल काफी जोशीला रहा। राहुल गांधी का काफिला सुबह ITI कॉलेज मैदान से रवाना हुआ और हुसैन चौक, महावीर चौक, गांधी मैदान, लोहियानगर चौक, गौरवगढ़ … Read More

बिहार

कांग्रेस मुख्यालय में आज जिला अध्यक्षों की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Patna : बिहार कांग्रेस ने आज अपने मुख्यालय सदाकत आश्रम में सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। सूत्रों के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा बिहार में किए जा रहे सामाजिक-आर्थिक पुनरीक्षण को जिला स्तर पर मुद्दा बनाकर आंदोलन चलाने की योजना भी तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्षों के कामों की होगी समीक्षा बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के … Read More

चुनाव

बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, 58 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले बिहार का दौरा कर माहौल बनाया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से हैं और इन्हें बिहार में पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। … Read More

कांग्रेस

बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में कांग्रेस, पटना में कल होगी अहम बैठक

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। पार्टी ने तैयारियों को तेज करते हुए 15 जून यानी रविवार को पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस विधायक दल की होगी, जिसमें पार्टी के सभी 19 विधायक शामिल होंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय करना है। इसमें प्रचार अभियान की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और सरकार के खिलाफ मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के … Read More

कांग्रेस

बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस आज इन जिलों में करेंगी विशाल प्रदर्शन

Patna : बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने जा रही है। ‘नौकरी दो या सत्ता छोड़ो’ कार्यक्रम के तहत बिहार के 25 जिलों में रोजगार केंद्रों के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। पटना के नियोजन भवन में एक बड़ा विरोध मार्च निकाला जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इन जिलों में होगा प्रदर्शन प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ … Read More

कांग्रेस

रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त पर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में रेप पीड़िता बच्ची की इलाज में लापरवाही से हुई मौत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को मीर चौक पर कांग्रेस ने CM नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने किया, जिसमें विधायक आबिदुर रहमान भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और बच्ची की मौत के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। नेताओं ने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर … Read More

संविधान

पटना में कांग्रेस ने निकाला ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’, BJP पर साधा निशाना

Patna : बिहार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजधानी पटना में ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’ का आयोजन किया. इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की है. जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया. यह पदयात्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होकर राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल, बांस घाट पर समाप्त हुई. यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए और देश में संविधान की रक्षा का संदेश दिया. राजेश राम ने … Read More

झारखंड के बाद बिहार कांग्रेस के विधायक किए गए हैदराबाद शिफ्ट, 12 फरवरी को बिहार में फ्लोर टेस्ट

पटना: झारखंड के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने के बाद बिहार कांग्रेस के विधायकों को भी हैदराबाद रवाना कर दिया गया है. बता दें की आगामी 12 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. कांग्रेस को डर है की कहीं इस दौरान उनके विधायक टूट नया जाए इसलिए उन्हे हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया है. शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस के विधायकों की बैठक हुई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि विधायकों को हैदराबाद भेजा जाएगा. बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद पहुंच गए हैं. वहीं बाकी के … Read More